सतना नगर निगम में आयुक्त की कुर्सी छह दिनों से खाली है। राजनीतिक सहमति नहीं बनने से नई पदस्थापना टली हुई है। 2027 निकाय चुनाव की रणनीति भी नियुक्ति में अहम वजह मानी जा रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नगर निगम सतना के कमिश्नर की कुर्सी पिछले 6 दिनों से खाली है। निगम का अमला कमिश्नर कौन होगा? इसको लेकर कयासों का दौर चल रहा है लेकिन इन सबके बीच कुर्सी इसलिए खाली है कि इसमें बैठने वाले अधिकारी के नाम पर सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि एकराय नहीं हो पा रहे हैं। सतना नगर निगम के कमिश्नर के लिए सबकी अपनी- अपनी पसंद है। नेताओं की यह पसंद नए कमिश्नर की पदस्थापना में रोड़ा बन रही है। यहां उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त रहे शेर सिंह मीना को आगर मालवा का कलेक्टर बनाए जाने के बाद से पिछले 6 दिनों से यहां कमिश्नर की कुर्सी खाली है। पर शायद विभाग यहां नवीन पदस्थापना करना भूल गया या फिर विभाग को भी इस बात का इंतजार है कि सतना के जनप्रतिनिधि किसी एक नाम पर सहमत हों तो उससे ही नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया जाए।
विभाग की मंत्री भी सतना से
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अन्तर्गत आने वाले नगर निगम सतना में 6 दिनों से नए कमिश्नर की पदस्थापना न हो पाना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। वो भी तब जब इसी विभाग की राज्यमंत्री स्वयं सतना जिले से आती हों। विभागीय व राजनीतिक सूत्रों की मानें तो नगर निगम कमिश्नर को लेकर सत्तारूढ़ दल भाजपा के सत्ता और संगठन से जुड़े नेताओं के अलावा विभागीय स्तर पर भी काफी दिलचस्पी ली जा रही है। इन्हीं सूत्रों की मानें तो निगम के अगले कमिश्नर को लेकर विभाग की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी,सांसद गणेश सिंह एवं महापौर योगेश ताम्रकार की राय किसी एक अधिकारी पर एक नहीं हो पा रही है,जिसके चलते नवीन पदस्थापना में देरी हो रही है। वैसे भी शासन भी सतना में किसी ऐसे अधिकारी में बतौर नगर निगम कमिश्नर पदस्थ करना चाह रही है जो सभी की पसंद हो और सबको साथ लेकर चल सके।
2027 का निकाय चुनाव नजर में
नगर निगम में नए कमिश्नर की पदस्थापना में देरी के पीछे नेताओं में आपसी सहमति न बन पाना एक कारण तो है ही साथ ही आगामी वर्ष (2027) में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर भी यहां पदस्थापना के बारे में सोचा जा रहा होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिला अस्पताल की सुरक्षा सेवा निविदा में एल-1 और एल-2 कंपनियों को नजरअंदाज कर कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कार्यादेश देने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पन्ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय युवक गहरी खाई में गिर गया, जिसकी एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद तलाश कर शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।
सतना के कोटर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और कथित दुष्कर्म मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। सीसीटीवी सुराग से आरोपी गिरफ्तार हुआ। मामले में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सतना के उचेहरा जनपद अंतर्गत लखमद चेकडैम निर्माण में गंभीर अनियमितताओं पर 11.10 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी हुए, लेकिन एक माह बाद भी वसूली नहीं हुई। जांच में निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी खामियां उजागर हुईं।
सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में बघेलखंड की संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक मान्यता सहित पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे।
सतना जिला अस्पताल में उमस और वायरल संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वार्ड क्षमता से अधिक भर चुके हैं, प्लेटलेट्स गिरने के मामले सामने आ रहे हैं तथा मलेरिया का दुर्लभ पीवी पॉजिटिव मरीज मिला।
सतना में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार जनसंवाद, निरीक्षण और महाविद्यालयों की समीक्षा होगी। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर रहेगा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। भीतरघात के आरोपों और संगठनात्मक सुधार पर विशेष चर्चा।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी। सरकार ने कलेक्टरों को बिना प्रारंभिक परीक्षण पटवारियों पर FIR दर्ज न करने के निर्देश दिए हैं। जानें पूरी खबर।