सतना-सेमरिया मार्ग की जर्जर हालत से लोग परेशान हैं। करीब पांच करोड़ के टेंडर के बावजूद डामरीकरण शुरू नहीं हुआ। तीन साल से सैकड़ों गड्ढों वाली सड़क पर पैचवर्क हो रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
वर्षों से खस्ताहाल सतना- सेमरिया मार्ग की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। सतना- सेमरिया मार्ग के 35 किमी के हिस्से में जगह- जगह गडढे हैं। इस मार्ग के लगभग 25 किमी के हिस्से में डामरीकरण के लिए लगभग पांच करोड़ रुपए का टेंडर जारी भी हुआ है लेकिन अब तक सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यह अलग बात है कि इस मार्ग में समय- समय पर पैच वर्क का खेल जरूर खेला जा रहा है। विभाग के जिम्मेदारों का ध्यान सड़क के निर्माण की बजाय पैच वर्क पर ज्यादा है।
3 सालों से ज्यादा समय से खराब है सड़क
सतना- सेमरिया मार्ग की हालत अत्यन्त जर्जर है, सड़क की हालत आज से नहीं बल्कि पिछले 3 सालों से ज्यादा समय से खराब है। इस मार्ग में सैकड़ों गडढे हो गए हैं। हालत यह है कि चलने लायक नहीं बचे इस मार्ग से लोग किनारा कर रहे हैं। वे आने -जाने के लिए दूसरे मार्गों का सहारा ले रहे हैं। सड़क निर्माण के लिए टेंडर होने के बावजूद बार-बार सड़क के डामरीकरण का कार्य डिले किया जा रहा है। बताया जाता है कि विभागीय अमले और संविदाकारों की मिलभगत के चलते इस मार्ग के पुर्ननिर्माण की बजाय इसके पैच वर्क पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। अब देखना यह है कि अब एक और तारीख निर्माण कार्य शुरू करने के दिए जाने के बाद सतना- सेमरिया मार्ग के निर्माण की शुरूआत कब से होती है?
जनता खा रही हिचकोले
सतना-सेमरिया मार्ग की हालत किसी से छिपी नहीं है, इस मार्ग से गुजरने वाले लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं जबकि जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साध रखी है, उधर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सतना सेमरिया मार्ग का निर्माण कार्य करवाने में असहाय दिखाई दे रहे लोकनिर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सरकार की किरकिरी करवा रहे हैं। सड़क के निर्माण कार्य को लेकर बरती जा रही लापरवाही से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे कभी भी सड़क निर्माण को लेकर सड़क पर उतर सकते हैं।
सतना से अबेर तक लगभग 25 किमी तक डामरीकरण का कार्य कराया जाना है, इसके लिए लगभग पांच करोड़ रुपए का टेंडर जारी हो चुका है। आने वाले एक- दो दिनों में डामरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। जहां तक बात अबेर से देवरा नदी तक के (10 किमी) सड़क की है, वहां संविदाकार द्वारा कार्य न कराए जाने पर परफार्मेंस गारंटी जब्त कर ली गई है।
बी.आर. सिंह, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी
फैक्ट फाइल

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कटनी के आर्म्स डीलर द्वारा विधायक संजय पाठक के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 6 जुलाई को।
देश में बढ़ती महंगाई का असर अब मध्यप्रदेश में साफ दिखने लगा है। महंगाई ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। संकट की सीधी गाज रसोई के बजट पर गिरी है, जिससे हरी सब्जियों की आवक में भारी कमी आ गई है और उनके दाम आसमान छूने लगे हैं।
भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का त्यागपत्र मंजूर कर लिया गया है। इस संबंध में लोक भवन से आज यानी शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रो. जैन द्वारा 18 जून को प्रस्तुत त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य और राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।
रीवा में नीम चौराहा से स्टेडियम तिराहा सड़क निर्माण कार्य दो वर्ष की देरी के बाद शुरू हुआ है। निर्माण एजेंसी, तकनीकी मानकों और कार्य गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुल्क लेने के बावजूद मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रहीं। वार्ड ब्वाय की अनुपलब्धता, दवाओं की कमी और स्ट्रेचर तक परिजनों से चलवाने जैसी व्यवस्थागत खामियां सवाल खड़े कर रही हैं।
रीवा के दीनानाथ कोल और ननकी देवी ने संतान न होने की पीड़ा को प्रेरणा बनाकर 105 एकड़ बंजर भूमि को हरियाली में बदल दिया। 35 वर्षों की मेहनत से विकसित यह वन आज पर्यावरण और वन्यजीवों का आश्रय बन चुका है।
सिंगरौली के जियावन क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण और परिवहन को लेकर शिकायतें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव, प्रशासनिक ढिलाई और राजस्व नुकसान के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नागौद में शराब से लदी लग्जरी कार पकड़े जाने के मामले में फर्जी किरायानामा बनाकर जांच को गुमराह करने की साजिश उजागर हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह