सतना रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम मशीनें बिना फेसीलेटर बंद पड़ी हैं, जिससे जनरल टिकट के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। यात्रियों को समय से पहले पहुंचना पड़ रहा है, व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अगर आप सतना स्टेशन जा रहे हैं और जनरल टिकट लेकर यात्रा पर जाना चाहते हैं तो अब आपको अपनी टेÑन के आने के काफी समय पहले पहुंचना होगा, यदि आप पहुंचने में लेट हुए तो आपकी टेÑन छूट सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जंक्शन में जनरल टिकट काउंटरों पर लम्बी कतार लग रही है, इसकी वजह यह है कि सतना स्टेशन की सभी 6 एटीवीएम मशीनें बिना फेसीलेटर के शोपीस बनकर रह गई हैं। उल्लेखनीय है कि 31 मार्च से पुराने फेसीलेटरों की अवधि खत्म हो गई। रेलवे ने नए अनुबंध किए थे लेकिन फर्जीवाडे़ के चलते यह प्रक्रिया निरस्त कर दी है। ऐसे में नए फेसीलेटरों की नियुक्ति अब तक न होने से जनरल यात्रियों को टिकट उपलब्ध नहीं हो पाती है।
3 काउंटर भी पड़ रहे कम
स्टेशन में अभी तक दो जनरल काउंटर ही संचालित हो रहे थे लेकिन नए फेसीलेटरों के नियुक्त न होने के चलते स्थानीय रेलवे प्रबंधन ने एक और अतिरिक्त काउंटर खुलवाया है। जानकारों के अनुसार पीक टाइम में जनरल टिकट के लिए भीड़ इस कदर उमड़ती है कि घंटों तक यात्रियों को कतार में खड़ा रहना पड़ता है, वहीं तीन जनरल काउंटर भी व्यवस्था में कम पड़ जाते हैं।
तो क्या यहीं से हुआ था फर्जीवाड़ा
एटीवीएम मशीनों के फेसीलटरों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद स्थानीय अधिकारियों से लेक र मंडल के अधिकारियों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है। रेलवे सूत्रों के अनुसार हाल ही में सतना जंक्शन के तीन अधिकारियों की क्लास डिवीजन ऑफिस में लगी थी। बताया जाता है कि कुछ पुराने फेसीलेटरों का रिपोर्ट कार्ड बनाने में लेन-देन किया गया था।
एटीवीएम में प्रचार प्रसार का अभाव
यात्री एटीवीएम में खुद अपनी जनरल यात्रा की टिकट, प्लेटफार्म टिकट व मंथली टिकट ले सकता है। इसमें यात्री को स्टेशन चयनित करना है और इसके बाद आॅनलाइन मोड में जाकर क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करना है। इसके बाद टिकट आ जाती है लेकिन प्रचार- प्रसार के अभाव के चलते यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती। उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा एटीवीएम से टिकट निकालने पर 3 प्रतिशत का बोनस दिया जाता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।