व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।
सतना जंक्शन के नजीराबाद और मुख्त्यारगंज आउटर को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। झाड़ियां हटाने, एक हजार मीटर सेफ्टी जाली लगाने और ट्रैक मित्र जोड़ने की तैयारी।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
सतना जंक्शन के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर अत्याधुनिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। मशीन संदिग्ध धातु सामग्री पर अलार्म देगी, यात्रियों की गिनती करेगी और सीसीटीवी से सुरक्षा निगरानी मजबूत होगी।
सतना जंक्शन पर नशे में धुत युवक ने रेल पुलिस जवान पर डंडे से हमला कर दिया। प्लेटफॉर्म पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।
फिरोजाबाद में RSS प्रमुख मोहन भागवत की शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की खबर। पत्थर सीधे उनके E-1 कोच की खिड़की पर लगा। मोहन भागवत सुरक्षित हैं, टूंडला जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ाई गई और सर्च ऑपरेशन जारी है।
सतना जंक्शन के बाहर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की अव्यवस्था से रोजाना जाम लग रहा है। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने से यात्रियों, एम्बुलेंस और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सतना जंक्शन में वेंडर रोजाना रेल ट्रैक पार कर जान जोखिम में डाल रहे, नियमों की अनदेखी जारी, आरपीएफ की कार्रवाई के बावजूद नहीं रुक रही घटनाएं, हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा
सतना जंक्शन में एटीव्हीएम फेसीलेटर नियुक्ति में फर्जी दस्तावेज मिलने पर रेलवे ने टेंडर निरस्त किया। नई प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, वहीं फेसीलेटर न होने से यात्रियों को टिकट काउंटरों पर लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा।
सतना जंक्शन पर रेलनीर की ओवरचार्जिंग का मामला, यात्री की शिकायत पर वेंडर पकड़ा गया, रेलवे अधिनियम में केस दर्ज।






















