सतना-मैहर में संविदा पीजीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों के दस्तावेजों के तीन दिवसीय सत्यापन आदेश पर विरोध शुरू हो गया है। चिकित्सकों ने नियमित और संविदा दोनों के दस्तावेजों की समान व पारदर्शी जांच की मांग उठाई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ संविदा पीजीएमओ एवं एमओ के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। दस्तावेजों के सत्यापन का यह काम तीन दिनों में पूर्ण किया जाना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अन्तर्गत संविदा पीजीएमओ एवं चिकित्सा अधिकारियों के दस्तावेजों के सत्यापन के निर्देश के बाद संविदा चिकित्सकों ने नाराजगी जताई है, संविदा चिकित्सको का सवाल है कि जब नियमित और हमारा दोनों चिकित्सको का काम एक है तो फिर जांच सिर्फ हमारे दस्तावेजों का ही क्यों? संविदा चिकित्सक इस बात से हैरान हैं कि हर बार उनकी ही शैक्षणिक डिग्री एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है जबकि नियमित चिकित्सक जो कि विदेशों की डिग्री लिए हुए बैठे हैं उन पर कोई जांच -आपत्ति नहीं होती है। बताया जाता है कि सीएमएचओ डॉ.मनोज शुक्ला द्वारा सतना- मैहर जिले में कार्यरत सभी संविदा स्नातकोत्तर चिकित्सा अधिकारी (पीजीएमओ) एवं चिकित्सा अधिकारियों के नियुक्ति पश्चात कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के समय पेश किए जाने वाले दस्तावेजों के आॅनलाइन एवं भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर संविदा चिकित्सा अधिकारियों में रोष देखने को मिल रहा है।
जिले के अंदर कई ऐसे नियमित चिकित्सक हैं जो रशिया, यूक्रेन जैसे विदेशों से डॉक्टरी की डिग्री हासिल किए हुए हैं उनके दस्तावेजों का सत्यापन आज तक नहीं किया गया। बड़े पदों में बैठकर उनके द्वारा मलाई मारी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि रामपुर बाघेलान के ब्लॉक मेडिकल आॅफीसर राघवेन्द्र सिंह गुर्जर के एवं कोटर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल आॅफीसर सर्वेश सिंह के पास आउट आॅफ कंट्री की डिग्रियां हैं जिन पर ये नियमित नौकरी कर रहे हैं।
तीन दिनों के अंदर करनी है जांच
एनएचएम के वरिष्ठ संयुक्त संचालक के निर्देश पर सीएमएचओ द्वारा सतना-मैहर जिले के सिविल सर्जन, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ब्लाकों के खंड चिकित्सा अधिकारी एवं शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आपके अधिनस्थ कार्यरत संविदा चिकित्सा अधिकारियों के दस्तावेजों के सत्यापन कराने के लिए तीन दिन का शेड्यूल जारी किया गया है। चिकित्सकों को मूल दस्तावेजों एवं एक प्रति स्वयं प्रमाणित दस्तावेज की छायाप्रति डीएचओ टू डॉ. नलिनी शुक्ला के समक्ष पेश करने के लिए कहा गया है।
पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए : संविदा चिकित्सक
इधर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के इस आदेश पर संविदा चिकित्सकों ने कहा कि यह एक अत्यन्त चिंताजनक विषय है एनएचएम अन्तर्गत वर्षो से सेवाएं दे रहे कई संविदा मेडिकल आफीसरों के दस्तावेजों का सत्यापन बार-बार किया जा रहा है जबकि नियमित चिकित्सकों का सत्यापन नहीं होता। कार्य एक है तो पारदर्शिता बरतते हुए जांच भी दोनों की होनी चाहिए। बताया गया कि एमबीबीएस करने के बाद भी नियमित नौकरी नहीं मिलने पर मजबूरन चिकित्सकों को संविदा की नौकरी करनी पड़ती है। आज शासन द्वारा पीएससी से रेगुलेर भर्ती निकाली जा रही है जिसमें परीक्षा पास कर कई नियमित नौकरी पा रहे हैं। एनएचएम अन्तर्गत रेगुलर का कोई नियम नहीं है, दस साल नौकरी करने के बाद भी चिकित्सक संविदा में ही रहता है जबकि एनएचएम अन्तर्गत कई आईएएस प्रशासनिक अधिकारी बैठकर इस प्रकार के आदेश जारी कर रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।