मध्य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में पहले एल्डरमैनों के नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई। आज यानी गुरुवार को देर शाम या कल नियुक्ति आदेश जारी करने की तैयारी है। तय किया गया है कि पहले नियुक्त आदेश जारी होंगे और इसके बाद पुलिस सत्यापन किया जाएगा।
देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज अपने अंतिम चरण में है। 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण आज वोटिंग हो रही है।
होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला रंगपंचमी का पर्व इस वर्ष 8 मार्च यानी रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर धुलेंडी की तरह रंग-गुलाल के साथ उत्सव मनाया जाएगा और शहर में पारंपरिक चल समारोह भी निकाले जाएंगे।
मध्यप्रदेश के विदिशा में बीती देर रात बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार सूखे तालाब में जा गिरी। हादसे में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात आ रही थी।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देते हुए भारत चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है। इस याचिका की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने की।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को 'गाजा पीस बोर्ड' में शामिल होने का न्योता भेजा है। जानें कैसे भारत और रूस की जुगलबंदी से बदलेगी मध्य-पूर्व की राजनीति।


















