मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर दायर याचिका ने सरकारी प्रक्रिया की समय-सारिणी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने दावा किया कि बोर्ड के पुनर्गठन से जुड़ी नोटशीट पर रात एक बजे हस्ताक्षर किए गए।

हाईकोर्ट अब यह जांचेगा कि किस वैधानिक प्रावधान का सहारा लिया
बोर्ड को भंग किए बिना कार्यकाल के बीच बदलने का प्रावधान नहीं

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर दायर याचिका ने सरकारी प्रक्रिया की समय-सारिणी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने दावा किया कि बोर्ड के पुनर्गठन से जुड़ी नोटशीट पर रात एक बजे हस्ताक्षर किए गए। सवाल उठाया गया कि ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया आधी रात में पूरी करनी पड़ी। कार्यवाहक मुख न्यायाधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद मुख्य सचिव सहित चार अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी।
जुलाई की अधिसूचना को चुनौती
सिवनी निवासी शोएब राजा खान ने चार जुलाई 2026 की अधिसूचना को चुनौती दी है। याचिका के अनुसार तीन जुलाई को बोर्ड के चार सदस्यों ने इस्तीफा दिया और अगले ही दिन सरकार ने इस्तीफे स्वीकार कर पूरे बोर्ड का नए सिरे से गठन कर दिया। याचिकाकर्ता का तर्क है कि वक्फ अधिनियम की धारा 99 के तहत बोर्ड को भंग या अधिग्रहित किए बिना कार्यकाल के बीच पूरा बोर्ड बदलने का प्रावधान नहीं है। इसलिए अधिसूचना की वैधानिकता पर सवाल उठाया गया है।
प्रक्रिया कानून के अनुरूप थी या नहीं
सुनवाई के दौरान अधिवक्ता हिमांशु मिश्रा ने पक्ष रखा, जबकि शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ब्रह्मदत्त सिंह उपस्थित हुए। हाई कोर्ट अब यह जांचेगा कि पुनर्गठन के पीछे सरकार ने किस वैधानिक प्रावधान का सहारा लिया और पूरी प्रक्रिया कानून के अनुरूप थी या नहीं।
यह भी पढ़िए...
रायसेन वक्फ बोर्ड जमीन विवाद: भोपाल में मुस्लिम त्योहार कमेटी का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग
बड़ा तालाब बचाने के लिए सांसद का 'मास्टर प्लान': वक्फ बोर्ड और अतिक्रमण पर तीखे तेवर

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर दायर याचिका ने सरकारी प्रक्रिया की समय-सारिणी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने दावा किया कि बोर्ड के पुनर्गठन से जुड़ी नोटशीट पर रात एक बजे हस्ताक्षर किए गए।
मध्य प्रदेश में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे, परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार तड़के तीन बजे पश्चिम सामान्य वन मंडल में पदस्थ लिपिक (बाबू) स्वेतांक चौरसिया के आवास पर छापा मारा।
भोपाल नगर निगम ने आवासीय भवनों में कमर्शियल गतिविधियों पर 400 से अधिक लोगों को नोटिस दिए। वहीं, सामान्य कचरे में बायो-मेडिकल वेस्ट मिलाने पर राजीव नगर के बालाजी अस्पताल पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है।
कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एसपी द्वारा तीन थानों का प्रभार वापस लिए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रशासनिक मामलों और प्रारंभिक जांच के बीच बढ़ी उनकी मुश्किलें।
सीधी के गोपद बनास तहसील में 69 हल्का पटवारियों से जुड़ी 221 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर लंबित हैं। शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के बैढ़न एसबी कार्यालय में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में गृह जिले के पास तबादला नहीं होने से अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
देवेन्द्रनगर के बड़ागांव में मिढ़ासन नदी पर स्थायी पुल नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश में जलस्तर बढ़ने से स्कूल, स्वास्थ्य और जरूरी काम प्रभावित होते हैं, ग्रामीणों ने पुल की मांग की।
स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे चेकिंग के दौरान चित्रकूट आरपीएफ ने बेतवा एक्सप्रेस से 63 लाख रुपए नकद बरामद किए। सतना निवासी यात्री रकम के दस्तावेज नहीं दिखा सका, मामला आयकर विभाग को सौंपा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह