पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने 'प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश 2026' जारी किया है। अब पीएनजी वाले क्षेत्रों में एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य होगा। जानें नए नियम और समय-सीमा।
मध्यप्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने शासकीय विभागों, निगमों और निकायों द्वारा विभिन्न प्रयोजनों के लिए अनुबंधित किए जाने वाले वाहनों के संबंध में नवीन निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार अब बगैर वैध दस्तावेजों के किसी भी वाहन को शासकीय कार्यालयों में उपयोग में नहीं लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में अपराध मुक्ति के साथ ही योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार करने की कवायद में जुटी है। दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों में नया नियम लागू कर दिया गया है। इस नियम के तहत अब सभी सरकारी और माध्यमिक स्कूलों में प्रार्थना के बाद अखबार पढ़ना अनिवार्य कर दिया है।
टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने आज संसद में बड़ी डिमांड की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि मेरे बयान का मकसद किसी धर्म-समुदाया का विरोध नहीं है। दरअसल, लोकसभा के शून्यकाल के दौरान मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने मस्जिदों और मदरसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।
केंद्र सरकार ने सभी पान मसाला पैकेटों, यहां तक कि छोटे पैकेटों पर भी, 1 फरवरी से खुदरा बिक्री मूल्य (RSP) और आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया है। जानें इस नए उपभोक्ता संरक्षण आदेश का महत्व।
उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में अब वंदे मातरम् का गायन अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में एकता पदयात्रा के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म राष्ट्र से ऊपर नहीं है। वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारत की चेतना जगाई।
मध्य प्रदेश के पांच बड़े जिलों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में आज से दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। हालांकि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यह नियम पहले से है, लेकिन अब इसमें सख्ती बरती जाएगी।
सर्वोच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के उस मनमाने निर्णय को रद्द कर दिया है, जिसमें GNM और ANM कोर्स के लिए 12वीं में बायोलॉजी विषय को अनिवार्य कर दिया गया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अब राज्य में प्रवेश इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के नियमों के आधार पर होगा, जिससे आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र भी इन रोजगारोन्मुख कोर्सों में दाखिला ले सकेंगे। कोर्ट ने साथ ही इन नर्सिंग कोर्सों की प्रवेश परीक्षा की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया है।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के लिए मतदान अनिवार्य करने की कड़ी मांग की है। पार्टी ने ‘घोड़ाबाजार’ और अनुपस्थिति को रोकने के लिए मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी है। जानें, कैसे यह मांग लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास है।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के निर्देशों के अनुसार एक सितंबर से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान -हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं शुरू किया जाएगा जो 30 सितंबर तक चलेगा। लखनऊ में बुधवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय से चलाया जाएगा।






















