सतना के गोदामों में भंडारित 500 मीट्रिक टन चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अधिकारियों ने सैंपलिंग कर जांच शुरू की, जिससे अनसेफ या नॉन इडेबल होने की स्थिति स्पष्ट होगी।
सतना से अन्य जिलों को भेजे गए खराब चावल पर सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला प्रबंधक को नोटिस जारी कर गुणवत्ता और परिवहन खर्च की जिम्मेदारी पर जवाब मांगा गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि उनका प्रशासन विदेशी कृषि उत्पादों पर नए टैरिफ लगाने पर विचार कर सकता है, जिसमें भारतीय चावल और कनाडाई उर्वरक शामिल हैं। ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस में आयोजित एक बैठक में दिया, जहां किसानों ने सस्ते विदेशी उत्पादों के कारण अमेरिकी बाजार पर पड़ रहे प्रभाव की शिकायत की।
मध्यप्रदेश के मंडला जिले बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। मंडला-जबलपुर के बीच नेशनल हाईवे 30 पर बबैहा नाला पुल के पास एक ट्रक नाले में गिर गया। ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरा।
मध्यप्रदेश सरकार सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है। अब चावल की जगह गेहूं की मात्रा बढ़ाई जाएगी। राज्य के खाद्य मंत्री ने केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है।

















