धार भोजशाला मामले में कमाल मौलाना वेलफेयर सोसायटी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष आवेदन दायर किया है। मुस्लिम पक्ष ने इंदौर हाईकोर्ट की सुनवाई पर असंतुष्टि जताते हुए ASI सर्वे और याचिका की वैधता पर सवाल उठाए हैं।
मौलाना महमूद मदनी अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना मदनी ने एक साक्षात्कार के दौरान जिहाद और देश की राजनीति से जुड़े मसलों पर विस्तार से बात की है।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के 'जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा' वाले बयान पर विरोध तेज। भोपाल में VHP और बजरंग दल ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया। वंदेमातरम के मुद्दे पर मौलाना मदनी ने कहा- मुर्दा कौमें सरेंडर कर दिया करती हैं। वो कहेंगे वंदे मातरम बोलो तो पढ़ना शुरू कर देंगे। ये पहचान है मुर्दा कौम होने की। अगर जिंदा कौम है तो हालात का मुकाबला करना पड़ेगा।
खंडवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह के मास्टरमाइंड डॉ. प्रतीक नवलखे समेत तीन आरोपी भोपाल से गिरफ्तार किए गए। जब्त सामग्री में ₹25 हजार के नकली नोट, लैपटॉप और नोट छापने के उपकरण शामिल हैं।
भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा 2025 का मौलाना साद साहब की भावुक 'दुआ-ए-खास' के साथ समापन हुआ। जानें इंसानियत और भाईचारे के संदेश, 12 लाख जायरीन की वापसी के लिए प्रशासन के ट्रैफिक और सुरक्षा इंतजाम।
जबलपुर हाईकोर्ट ने गैंगस्टर जुबेर मौलाना का सिर और दाढ़ी मुंडवाकर जुलूस निकालने के मामले में म.प्र. मानव अधिकार आयोग को कार्रवाई के लिए कहा। पत्नी ने मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया।



















