आईटीसी लिमिटेड का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ लगभग चार गुना बढ़कर ₹19,807.8 करोड़ रहा। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का लाभ 68.9% बढ़कर ₹35,052 करोड़ हो गया। जानिए कंपनी के वित्तीय नतीजों की पूरी जानकारी।

नई दिल्ली, 22 मई: विविध क्षेत्रों में कार्यरत दिग्गज कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में अपने निवेशकों को बड़ा लाभ पहुंचाते हुए जबरदस्त मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ इस तिमाही में लगभग चार गुना बढ़कर 19,807.8 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह लाभ 5,013.18 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित करते हुए बताया कि इस अवधि में उसकी परिचालन आय लगभग स्थिर रही। तिमाही के दौरान कुल परिचालन आय 20,376.3 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 20,349.9 करोड़ रुपये थी। इसका अर्थ है कि जहां आय में बड़ा बदलाव नहीं हुआ, वहीं मुनाफे में असाधारण वृद्धि दर्ज की गई है।
पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आईटीसी ने 68.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 35,052 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में यह 20,751 करोड़ रुपये था। इसी दौरान कंपनी की कुल परिचालन आय में भी 10.4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जो बढ़कर 81,612.78 करोड़ रुपये हो गई है।
इसके अतिरिक्त, आईटीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने निवेशकों को प्रति शेयर (अंकित मूल्य ₹1) ₹7.85 का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। यह प्रस्ताव शेयरधारकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है और कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।
आईटीसी की यह वित्तीय रिपोर्ट न केवल निवेशकों के लिए उत्साहजनक है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि कंपनी ने अपने विविध व्यवसायों - जैसे एफएमसीजी, होटल, पेपरबोर्ड, कृषि उत्पाद एवं आईटी सेवा क्षेत्र में रणनीतिक मजबूती और कुशल प्रबंधन के चलते यह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टाटा संस के प्रस्तावित पुनर्गठन को लेकर टाटा ट्रस्ट्स में दरार आ गई है। सीनियर ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने बिना सलाह के फैसले लेने पर आपत्ति जताई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.96 अंक के नुकसान के साथ 72,382.33 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 53.71 अंक लुढ़ककर 22,566.75 के स्तर पर आ गया।
अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े बदलाव हो रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 712 रुपए बढ़कर 1,48,379 रुपए पर आ गया। इससे पहले 29 सितंबर को यह 1,47,667 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 673 रुपए बढ़कर 2,22,273 रुपए पर आ गई है, जो मंगलवार को 2,21,600 रुपए पर थी।
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है।
आज भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ 22,700 के नीचे बंद हुआ। दो दिन की बिकवाली के बाद कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखा, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार को प्रभावित किया।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूट गया। निफ्टी भी 22,600 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 616.08 अंक यानी 0.84 फीसदी गिरकर 72,155.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बाजार पर हावी रहीं। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।