मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार को सेवा पखवाड़ा में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए अटल पथ भोपाल में निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ।वहीं कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए अटल पथ भोपाल पर बाइक सवारों को निशुल्क हेलमेट वितरण किए।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
सड़क हादसों को रोकने और नागरिकों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में नि:शुल्क हेलमेट वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही दो पहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर युवाओं से जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि हेलमेट सिर्फ नियम नहीं, जीवन रक्षा का कवच है। यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जीवन रक्षा के लिए हेलमेट के महत्व को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है।
सीएम ने कहा, नवरात्रि के पावन पर्व पर शक्ति का सृजन जरूरी है। शक्ति का सदुपयोग तभी संभव है जब हम सुरक्षित रहें। राइड जरूरी है, लेकिन राइड में हादसे का शिकार ना हो जाएं, इसके लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से कहा कि तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाएं और हमेशा हेलमेट पहनकर ही सफर करें।
सीएम ने बताया कि राज्य सरकार सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार कदम उठा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग, चेक पोस्ट और एक्सप्रेस-वे पर सेंसर तकनीक और पेट्रोलिंग दस्तों की व्यवस्था की गई है। दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। दुर्भाग्य से अगर दुर्घटना हो जाती है तो सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हमारे युवा देश की शक्ति हैं, लेकिन यह शक्ति तभी सार्थक होगी जब हम जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने दोहराया कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है और हेलमेट पहनना जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।
प्रदेश सरकार ने राहवीर योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।