मध्यप्रदेश सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 35 लोगों की मौत के बाद मध्य प्रदेश सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पूरे प्रदेश में जल सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। सभी जल स्रोतों की जियो टैगिंग की जाएगी ताकि उनकी लोकेशन और स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड रहे।

इंदौर हादसे सबक: 35 मौतों के बाद जागा प्रशासन
प्रदेश के 55 जिलों के पर्यावरण प्लान में संशोधन
अब एप के जरिए होगी गंदे पानी की सीधी शिकायत
इंदौर में बनेगी पहली वॉटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सेल

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 35 लोगों की मौत के बाद मध्य प्रदेश सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पूरे प्रदेश में जल सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। भागीरथपुरा हादसे की जांच रिपोर्ट को आधार बनाते हुए अब राज्य के सभी 55 जिलों के डिस्ट्रिक्ट एनवायरनमेंट प्लान में ऐतिहासिक बदलाव किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब प्रदेश के हर छोटे-बड़े जल स्रोत (बोरिंग, कुएं, तालाब, बावड़ी) का बाकायदा हेल्थ रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। प्रदूषण की स्थिति पर 24 घंटे नजर रखने के लिए सबसे पहले इंदौर में एक विशेष वॉटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सेल गठित की जा रही है। यह सेल जिले की नदियों, नालों, कुओं और तालाबों के पानी की नियमित सैंपलिंग और जांच करेगी। सभी जल स्रोतों की जियो टैगिंग की जाएगी ताकि उनकी लोकेशन और स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड रहे।
| प्रमुख क्षेत्र | क्या होगा नया बदलाव |
| हेल्थ रिपोर्ट कार्ड | PHE, नगर निगम और प्रदूषण बोर्ड मिलकर हर जल स्रोत का क्वालिटी कार्ड बनाएंगे। |
| हॉट-स्पॉट पहचान | कान्ह और सरस्वती नदी जैसे सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष सफाई होगी। |
| ऑनलाइन निगरानी | दूषित पानी वाले इलाकों में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेंसर्स और गति बढ़ाई जाएगी। |
| अतिक्रमण व कचरा | जल स्रोतों को अवैध कब्जों और कचरे से मुक्त रखने के लिए कड़े नियम लागू होंगे। |
| वाटर रिचार्जिंग | वर्षा जल संचयन और भू-जल रिचार्जिंग पर अनिवार्य जोर दिया जाएगा। |
नौ बिंदुओं पर चलेगा अभियान
जल संरक्षण और शुद्धता के लिए 9 प्रमुख बिंदुओं पर एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है, जिसे अगले 12 से 24 महीनों में पूरे मध्य प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसमें सतही जल, भू-जल के साथ पारंपरिक बावड़ियों की सफाई और सीवरेज ट्रीटमेंट पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा।
इस लिए पड़ी सख्त कदम की जरूरत
जांच समिति की रिपोर्ट में भागीरथपुरा घटना को जल-जनित महामारी माना गया है। जांच के दौरान पानी के सैंपलों में जानलेवा ई-कोलाई बैक्टीरिया और अन्य खतरनाक तत्व मिले थे। इसी रिपोर्ट के आधार पर शासन ने सभी जिलों से जवाब मांगा है कि पेयजल में सीवरेज का गंदा पानी मिलने से रोकने के लिए क्या पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
शिकायत के लिए ऐप की व्यवस्था
अब आम नागरिक भी दूषित पानी या जल प्रदूषण से जुड़ी शिकायतें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ईवन एलर्ट एप और आनलाइन पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे, जिस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़िए...
इंदौर भागीरथपुरा जल कांड: 29 मौतें और सिस्टम की नाकामी, जानें अब तक की पूरी रिपोर्ट
इंदौर के भागीरथपुरा में डायरिया का कहर: दूषित पानी से 150 से अधिक बीमार, एक बुजुर्ग की मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।