मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई, विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल ने बुधवार तड़के अपने खेत के कुएं में कूदकर जान दे दी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार (22 अप्रैल) तड़के करीब 4 बजे की है। विश्वनाथ पाटिल बिना किसी को बताए चुपचाप अपने घर से निकले थे। इसके बाद वे अपने पैतृक ग्राम बोहरडा स्थित अपने खेत पर पहुंचे और वहां कुएं में छलांग लगा दी।
जैसे ही घटना की जानकारी मिली, जिले के कलेक्टर और एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
सांसद के भाई द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से हर कोई स्तब्ध है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विश्वनाथ पाटिल का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव बोहरडा में किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की मूर्ति हटाने के विवाद में नया मोड़ आया है। प्रशासन द्वारा विशेष मशीनों से प्रतिमा की स्कैनिंग और रात की कार्रवाई पर स्थानीय पार्षदों ने सवाल उठाए हैं।
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिर पर मूसली से कई वार किए। पढ़ें पूरी घटना और पुलिस जांच की विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद की विस्तार से जानकारी। महिला रश्मि नागर सिंह चौहान ने 20 साल के रिश्ते और सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के क्या आरोप लगाए हैं,
मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थेटे के खिलाफ दर्ज मामलों और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पढ़ें।
सीधी में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की।
पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान झड़प हुई और अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया।
रीवा के करीब 10 करोड़ रुपये से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नियमित अधिकारी का पद खाली है। सतना के अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है। आठ आउटसोर्स कर्मचारी पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टरों को दोहरी और तिहरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अतिरिक्त प्रभार के कारण ओपीडी, वार्डों में उपस्थिति, मरीजों का इलाज और मेडिकल शिक्षा प्रभावित होने के आरोप सामने आए हैं।
सतना के हाटी मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका के चलते प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। मां-बेटी पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ, बिजली चोरी पर भी कार्रवाई जारी है।