चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में होटल और धर्मशालाओं का गंदा पानी पहुंचने का मामला एनजीटी पहुंचा। 14 साल से अधूरे एसटीपी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिस मंदाकिनी में हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं, उसी में चित्रकूट के होटल, धर्मशालाओं और अन्य प्रतिष्ठानों का गंदा पानी पहुंच रहा है। सीवेज के उपचार के लिए प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ‘एसटीपी’ 14 साल बाद भी अधूरा है। नगर के घरेलू अपशिष्ट जल के उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नदी में प्रदूषण का खतरा बना हुआ है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ‘एनजीटी’ में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निरीक्षण रिपोर्ट में यह स्थिति सामने आई है। बोर्ड ने 103 प्रतिष्ठानों को वैधानिक नोटिस जारी किए हैं। अब अधिकरण ने नोटिसों के बाद की कार्रवाई, पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति और दोषियों के विरुद्ध अभियोजन का ब्योरा मांगा है। मामला नित्यानंद मिश्रा विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य एवं अन्य से संबंधित मूल आवेदन क्रमांक 02/2013 सीजेड में चल रहे निष्पादन आवेदन क्रमांक 07/2026 सीजेड का है।
23 नवंबर को हुई सुनवाई में बोर्ड ने 10 अगस्त 2026 की निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार निरीक्षण के समय एसटीपी का निर्माण अधूरा था और उसका संचालन शुरू नहीं हुआ था। अनेक प्रतिष्ठान बिना उपचारित अपशिष्ट जल सीधे अथवा नालों के माध्यम से मंदाकिनी में प्रवाहित कर रहे थे। मानसून में लिए गए नदी के जल नमूने निर्धारित मानकों के भीतर मिले, लेकिन बोर्ड ने इसे प्रदूषण समाप्त होने का प्रमाण नहीं माना। बारिश के पानी से प्रदूषण का प्रभाव कम होना इसकी संभावित वजह बताई गई। सुनवाई में बोर्ड ने नोटिसों के बाद की कार्रवाई, पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति और अभियोजन का विवरण देने के लिए 2 सप्ताह का समय मांगा। आवेदक ने नोटिसों की तामील के प्रमाण भी प्रस्तुत कराने की मांग की। सुनवाई न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति श्यो कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने की। अगली सुनवाई 6 जनवरी 2027 को होगी।
14 साल से एसटीपी का इंतजार
मंदाकिनी की स्वच्छता के लिए 2012 में एसटीपी योजना शुरू हुई थी। 6.20 करोड़ रुपये की लागत से 47 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले संयंत्र का कायार्देश 26 अप्रैल 2012 को जारी हुआ। भूमि विवाद और बाढ़ जैसी बाधाओं के कारण काम अटका। 2021 में पहले चरण का काम पूरा होने और दूसरे चरण को सितंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य बताया गया था, लेकिन 2026 की निरीक्षण रिपोर्ट में भी संयंत्र अधूरा मिला। धार्मिक पर्यटन और विकास की योजनाओं के बीच करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी मंदाकिनी की निर्मलता का इंतजाम अब तक पूरा नहीं हो सका।
नोटिस प्राप्त होटल, रिसॉर्ट, लॉज एवं गेस्ट हाउस
मां कृपा होटल राजौला के संचालक अशोक कुमार पटेल, राव रिसॉर्ट, राजौला के संचालक राव प्रबल श्रीवास्तव, होटल रिलैक्स इन, राजौला के संचालक वृजेश पाण्डेय, होटल कल्पतरु, मौकमगढ़ तिराहा के संचालक पद्मनाम द्विवेदी, होटल पार्थ के संचालक राजेश्वरी द्विवेदी, होटल स्टार के संचालक राजेश कुमार श्रीवास्तव, मालवा रिसॉर्ट के संचालक सुमन देवी, होटल स्फटिक, स्फटिक शिला होटल नारायण पैलेस, स्फटिक शिला थाना के पास, रिवरफ्रंट, आरोग्यधाम के संचालक अर्जुन जैन, श्याम रेजिडेंसी, आरोग्यधाम के संचालक संदीप कुमार एवं विनीत कुमार, निर्मल सदन, आरोग्यधाम की संचालक निर्मला सोनी, तुलसी भवन, आरोग्यधाम के संचालक खुशीराम मोदीवाल, राजाराम वाटिका, जानकी कुंड के संचालक विजय कुमार गुप्ता, शिवहरि पैलेस, बस स्टैंड की संचालक विनीता शिवहरे, अशोक रेजिडेंसी बस स्टैंड के संचालक अमन कुमार जायसवाल, भारत रेजिडेंसी बस स्टैंड के संचालक राकेश कुमार अग्रवाल, पार्वती रेजिडेंसी भैरव बाबा मार्ग की संचालक आशा देवी; मर्यादा रेजिडेंसी रामायणी कुटी के सामने की संचालक माया तिवारी, अनुज रेजिडेंसी, रामायणी कुटी के सामने के संचालक नंदकिशोर अग्रवाल, रघुवीर होटल भैरव बाबा मार्ग, जय कामतानाथ होटल, रामघाट के संचालक संतोष कुमार शुक्ला, अशोक होटल, रामघाट के संचालक अमन कुमार जायसवाल, रोहिणी लॉज, पुरानी लंका के संचालक श्यामदीन शर्मा, मणि लॉज पुरानी लंका की संचालक शरद पूर्णिमा गुप्ता, दिनेश होटल, पुरानी लंका के संचालक दिनेश कुमार पाण्डेय, आनंद धाम गेस्ट हाउस पुरानी लंका के संचालक वंशमणि गोमत, श्री श्याम होटल की संचालक तुलसा गर्ग, क्षमा होटल, बिहारी चौक के संचालक महेंद्र कुमार त्रिपाठी, होटल चंद्रलोक, कामतानाथ रोड के संचालक चंद्रभान त्रिपाठी, न्यू त्रिपाठी लॉज, कामतानाथ बाईपास के संचालक राजेंद्र, होटल राम दरबार, स्फटिक शिला, होटल राम शरण, होटल शिव शक्ति, मौहकमगढ़ तिराहा के संचालक विक्की पाण्डेय, अरुण गेस्ट हाउस मौकमगढ़ तिराहा, अवध होटल स्फटिक शिला के संचालक दिलीप जायसवाल, केसर होटल आरोग्यधाम की संचालक वंदना गुप्ता, होटल आशीर्वाद, आरोग्यधाम के संचालक अवध पाण्डेय, वैदेही भवन, आरोग्यधाम, होटल रिद्धि सिद्धि, जानकी कुंड के संचालक महंत राम बलिदास, होटल रामसंस जानकी कुंड के संचालक लुकी जायसवाल, होटल शंकर सदन जानकी कुंड के संचालक शिवम अग्रवाल, होटल संपत भवन, जानकी कुंड के संचालक राकेश गुप्ता, जयराज सदन, बस स्टैंड के संचालक जयराज, संगीता सदन बस स्टैंड के संचालक शिवम अग्रवाल, स्ट्रा होटल बस स्टैंड के संचालक बालेश मिश्रा, होटल हरिप्रभा, पुरानी लंका के सामने, रामाज्ञा होटल के संचालक सौरव गुप्ता, रामराज होटल होटल सुंदर छाया, बिहारी चौक के संचालक रामशरण सिंह, होटल केसरिया भवन कामतानाथ मंदिर के संचालक सतनारायण पाण्डेय, होटल चित्रकूट भवन, कामतानाथ मंदिर के संचालक अरुण मिश्रा, होटल नारायणी धाम, कामतानाथ मंदिर के संचालक उदयभान उपाध्याय, होटल रामजस रेजिडेंसी, कामतानाथ रोड की संचालक किरण गुप्ता, होटल कामदगिरि भवन, कामतानाथ रोड के संचालक आस्था गुप्ता, होटल चित्रकूट दर्शन, कामतानाथ रोड के संचालक धर्मेंद्र सिंह, होटल रामशंकर, कामतानाथ रोड के संचालक मैथिलीशरण, प्रमोद रेजिडेंसी, कामतानाथ बाईपास, उमा होटल, पीली कोठी रोड के संचालक भूपेंद्र तिवारी, होटल श्रीराम पैलेस, पीली कोठी रोड के संचालक मनोज तिवारी, होटल राज, बिहारी चौक के संचालक हृदयांश भूषण तिवारी, होटल अखिलेश भारतघाट के संचालक मुकेश वर्मा, राजाराम होटल की संचालक केशर देवी अग्रवाल, भारत गेस्ट हाउस की संचालक चुनिया देवी, गुरु कृपा इन की संचालक सीमा द्विवेदी, होटल मंदाकिनी हेरिटेज के संचालक अरविंद कुमार अवस्थी, होटल कृष्ण भवन की संचालक सरिता अग्रवाल, अवतार पैलेस के संचालक बब्बू गुप्ता, श्रद्धा श्याम रेजिडेंसी के संचालक मनोज कुमार गुप्ता एवं महेंद्र कुमार तिवारी।
इन धर्मशालाओं, आश्रम, छात्रावास एवं अन्य संस्थानों को भी नोटिस
सैनिक भवन छात्रावास, मौकमगढ़ तिराहा के संचालक अजय कुमार सिंह, श्री गंगा वाटिका होटल, आरोग्यधाम के संचालक अनुभव त्रिपाठी, सरयू धर्मशाला, बिहारी चौक के संचालक ताराचंद्र जैन, तपस्थली छात्रावास, राजौला के संचालक मनोज मिश्रा, सियाराम अतिथि भवन, आरोग्यधाम के संचालक महंत साधुजी शरण, आदि चुनचुनागिरी मठ, आरोग्यधाम के संचालक निर्मल आनंद नाथ, शांति सेवा पास, जानकी कुंड की संचालक शांति देवी, कसौधन विश्रामगृह, पुरानी लंका, राम जानकी धर्मशाला, पुरानी लंका के संचालक हरिश्चंद्र केशरवानी, कसौधन धर्मशाला, पुरानी लंका, शिवहरे धर्मशाला, अक्षय वट, मधुसूदन सेवादास अक्षय वट, लखन कुटीर अक्षय वट, श्री रघुनाथ मंदिर, अक्षय वट के संचालक किशोरी शरण शिवहरे; श्री राघव मंदिर, अक्षय वट के संचालक सुदर्शनचाय जी, कुशवाहा धर्मशाला, अक्षय वट के संचालक महेशचंद्र कुशवाहा, रघुनंदन गेस्ट हाउस, गौरी घाट मंदिर के पास के संचालक भूदेव प्रसाद पाण्डेय; सिंगरौल पटेल धर्मशाला, बिहारी चौक, श्री नारायण भवन, बिहारी चौक के संचालक जयकरन शुक्ला, श्री जगन्नाथ धाम, कामतानाथ बाईपास के संचालक प्रेमनारायण त्रिपाठी, श्री रामेश्वर साकेत सदन, स्फटिक शिला थाना के पास की संचालक अंजली शुक्ला, सत्संग भवन, पीली कोठी के संचालक स्वामी शिवानंद, कामदगिरि धर्मशाला, पीली कोठी के संचालक राह्न मिश्रा कंसल भवन।
14 साल बाद भी अधूरा एसटीपी, विकास के दावों के बीच आहत हो रही रामभक्तों की आस्था
चित्रकूट में मंदाकिनी की निर्मलता बचाने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की योजना 2012 में शुरू हुई थी। 6.20 करोड़ रुपये की लागत से 47 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले संयंत्र का कायार्देश 26 अप्रैल 2012 को जारी हुआ। निर्माण की राह में भूमि विवाद और बाढ़ जैसी बाधाएं आईं। 2021 में सरकार ने पहले चरण का काम पूरा होने और दूसरे चरण की परियोजना का लक्ष्य सितंबर 2021 तक निर्धारित होने की जानकारी दी थी। लेकिन विडंबना देखिए, 2026 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण के समक्ष प्रस्तुत निरीक्षण रिपोर्ट में एसटीपी का निर्माण अधूरा और संचालन शुरू नहीं होने की बात सामने आई है। यानी 14 साल बाद भी मंदाकिनी को सीवेज से बचाने का इंतजाम पूरा नहीं हो सका। यह वही पवित्र मंदाकिनी है, जिसके तट पर प्रभु श्रीराम ने वनवास के दौरान समय बिताया और जिसकी पवित्र धारा में स्नान किया। करोड़ों रामभक्तों की आस्था इस नदी से जुड़ी है। ऐसे में इसी नदी में होटलों, धर्मशालाओं और बस्तियों का गंदा पानी पहुंचना केवल पर्यावरणीय संकट नहीं, धार्मिक भावनाओं को भी आहत करने वाला है। सवाल यह है कि घाटों के सौंदर्यीकरण, पर्यटन और विकास की बड़ी-बड़ी घोषणाओं का क्या अर्थ, जब आस्था की मंदाकिनी ही निर्मल नहीं? चित्रकूट का वास्तविक विकास तभी सार्थक होगा, जब मंदाकिनी की अविरलता और पवित्रता सुरक्षित होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।
रामपुर बाघेलान में ऑटोमोबाइल कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस आरक्षक को पकड़वाया। सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित, तीन आरोपियों की तलाश जारी।
सतना एनएचएम में मोबिलिटी सपोर्ट का ठेका नई निविदा के बिना एक्सटेंशन पर चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद दोबारा पहल नहीं हुई। निजी वाहनों के इस्तेमाल और एक फर्म को लाभ पहुंचाने की आशंका पर सवाल उठे।
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में होटल और धर्मशालाओं का गंदा पानी पहुंचने का मामला एनजीटी पहुंचा। 14 साल से अधूरे एसटीपी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए।
सतना के सनकादिक नगर में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन होगा। नौ दिवसीय आयोजन में देशभर के संत शामिल होंगे और प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
सतना जिला पंचायत की बैठक में डीएमएफ राशि के आवंटन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आए। विकास में भेदभाव के आरोपों पर सदस्यों ने धरना दिया और छह सदस्य बैठक छोड़कर बाहर निकले।