सतना जिला पंचायत की बैठक में डीएमएफ राशि के आवंटन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आए। विकास में भेदभाव के आरोपों पर सदस्यों ने धरना दिया और छह सदस्य बैठक छोड़कर बाहर निकले।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला पंचायत की सामान्य सम्मिलन बैठक गुरुवार को विकास कार्यों और जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) की राशि के बंटवारे को लेकर राजनीतिक टकराव का अखाड़ा बन गई। बैठक में विकास कार्यों की गुणवत्ता, सड़कों की बदहाली, बिजली ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता एवं नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए। क्षेत्रीय विकास में भेदभाव और बजट आवंटन में पक्षपात के आरोपों के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य आमने-सामने आ गए। विरोध इतना बढ़ा कि विपक्षी सदस्य सदन में धरने पर बैठ गए और जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल से सीधे जवाब मांगने लगे। काफी देर तक चली बहस और समझाइश के बाद भी बात नहीं बनी तो छह सदस्यों ने बैठक छोड़ दी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई बैठक में शुरूआती दौर से ही एजेंडे को लेकर असंतोष उभरने लगा। विपक्षी सदस्यों का आरोप था कि जिला पंचायत की बैठकों में उनके निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों को अपेक्षित स्थान नहीं दिया जा रहा है। एजेंडे में सत्ता पक्ष के क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता मिल रही है, जबकि विपक्षी क्षेत्रों की जरूरतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। हालंकि सात माह बाद तीखी बहसों के साथ शुरू हुई यह बैठक शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई जिसमें सदस्यों ने जानकारी मांगी और अधिकारियों द्वारा संतोषप्रद जवाब दिए गए।
सीईओ की समझाइश बेअसर, छह सदस्य बाहर निकले
हंगामे के बीच जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी ने सदस्यों को समझाकर बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध कर रहे सदस्य अपनी मांगों पर अड़े रहे। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक शाम 4:30 बजे तक चली। करीब साढ़े चार घंटे की कार्यवाही के दौरान कई बार व्यवधान आया। अंतत: सहमति नहीं बनने पर विपक्ष के छह सदस्य बैठक छोड़कर बाहर चले गए। डीएमएफ आवंटन में कथित भेदभाव और विकास कार्यों में असमानता के आरोपों ने जिला पंचायत की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है।
सड़कों पर हुई तीखी बहस
बताया गया कि बैठक में सड़कों को लेकर तीखी बहस हुई, मामला तब बढ़ा जब मरम्मत योग्य सड़क एवं पुलियों की विकासखंडवार जानकारी विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई। विभाग ने बताया कि सोहावल विकासखंड में 7 एवं रामपुर बाघेलान में 37 सड़क निर्माणाधीन हैं। इस पर सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह ने हस्ताक्षेप करते हुए जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा तो बताया गया कि 23 सड़कें 94.38 किमी की पीएमजीएसवाई अन्तर्गत क्षतिग्रस्त हैं जिनका बीटी नवीनीकरण की योजना बनाई गई है। वहीं 17 क्षतिग्रस्त पुलियों को सुधार करने योजना में शामिल किया गया है। सदस्य तल्ख अंदाज में कहा कि सड़कों की स्थिति बहुत खराब है, कई सड़कें मरम्मत के लिए लिस्ट से गायब हैं जिन्हें शामिल किया जाए। पंचायत के अन्य सदस्यों ने सतना-मैहर के कई किसानों के भुगतान लंबित होने का मुद्दा भी उठाया। सदस्य देवदत्त सोनी ने बिजली ट्रांसफार्मरों के मुद्दे पर कहा कि मैहर में अधोसंरचना मद से डेढ़ करोड़ रुपए स्वीकृत हैं लेकिन एसटीसी एजेंसी द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है।
छह सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार
बैठक शुरू होते ही डीएमएफ की राशि आवंटन का मुद्दा गूंज उठा जिस पर विधायक प्रतिनिधि रितेश त्रिपाठी सहित विपक्षी सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताते हुए सदन में धरना शुरू कर दिया। डीएमएफ की राशि के आवंटन को लेकर जान्हवी यादव, विमला कोल, लक्ष्मी मावाशी, एकता सिंह और सावित्री त्रिपाठी ने भी नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप था कि कुछ क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं, जबकि दूसरे क्षेत्रों को पर्याप्त राशि नहीं मिल रही। सदस्यों ने सवाल उठाया कि जब सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी अपने क्षेत्र का विकास कराना है तो बजट वितरण में समानता क्यों नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने स्वीकृत कार्यों और आवंटित राशि का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की।
उप स्वास्थ्य केन्द्रों की हो जांच
सतना-मैहर जिले में 47 नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्रों की जांच के लिए सदस्यों ने मांग की है। सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण किए गए कई उप स्वास्थ्य केन्द्र गुणवत्ताविहीन हैं। उचेहरा जनपद के परसमनिया में अभी निर्मित हुए स्वास्थ्य केन्द्र के भवन में दरार आने का मामला उठाया गया। इस भवन को स्वास्थ्य विभाग हैंडओवर तक नहीं ले रहा है। ऐसे केन्द्रों की जांच होने का प्रस्ताव रखा गया।
ये रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी, सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह, संजय सिंह, देवदत्त सोनी, रमाकांत पयासी, श्रीधर उर्मलिया, हरीष त्रिपाठी, तारा विजय पटेल, प्रियंका वर्मा, लक्ष्मी मवासी, एकता अनूप सिंह, पूजा गुप्ता, विमला कोल, सोमवती लोधी, जयंती तिवारी, सतना विधायक प्रतिनिधि रितेश त्रिपाठी, मैहर विधायक प्रतिनिधि आत्म प्रकाश चतुर्वेदी सहित जिला पंचायत अधिकारी -कर्मचारी मौजूद रहे।
इन बिंदुओं पर हुई चर्चा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।
रामपुर बाघेलान में ऑटोमोबाइल कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस आरक्षक को पकड़वाया। सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित, तीन आरोपियों की तलाश जारी।
सतना एनएचएम में मोबिलिटी सपोर्ट का ठेका नई निविदा के बिना एक्सटेंशन पर चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद दोबारा पहल नहीं हुई। निजी वाहनों के इस्तेमाल और एक फर्म को लाभ पहुंचाने की आशंका पर सवाल उठे।
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में होटल और धर्मशालाओं का गंदा पानी पहुंचने का मामला एनजीटी पहुंचा। 14 साल से अधूरे एसटीपी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए।
सतना के सनकादिक नगर में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन होगा। नौ दिवसीय आयोजन में देशभर के संत शामिल होंगे और प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
सतना जिला पंचायत की बैठक में डीएमएफ राशि के आवंटन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आए। विकास में भेदभाव के आरोपों पर सदस्यों ने धरना दिया और छह सदस्य बैठक छोड़कर बाहर निकले।