सतना के सनकादिक नगर में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन होगा। नौ दिवसीय आयोजन में देशभर के संत शामिल होंगे और प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक बिरला रोड स्थित सनकादिक नगर में आयोजित होने वाले इस नौ दिवसीय आयोजन में देशभर के संत-महात्माओं के साथ दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को पत्रकारवार्ता के दौरान सांसद गणेश सिंह ने बताया कि विंध्य का यह सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होगा, बाहरी राज्यों से भी भक्त जुड़ेंगे। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन के प्रथम दिवस 28 नवंबर को कलश यात्रा, पंचांग पूजन, ब्राह्मण वरण एवं मंडप प्रवेश के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी। प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक यज्ञ पूजन, शाम 4 से 7 बजे तक संतों के प्रवचन और शाम 7 से 10 बजे तक रासलीला का आयोजन होगा। इसके साथ अरणी मंथन एवं हवन भी प्रतिदिन किया जाएगा।
देशभर के संतों का होगा जमावड़ा
सनकादिक महाराज ने बताया कि 1111 कुंडीय महायज्ञ में रोजाना सवा करोड़ आहूतियां दी जाएंगी। धार्मिक आयोजन में सभी का सहयोग भी जरूरी है। उन्होेंने कहा कि यज्ञ में आने वाले हर यजमान को हवन सामग्री यहीं से दी जाएगी। 9 दिन चलने वाले यज्ञ में देश भर के संतों के पहुंचने की उम्मीद है। पहले दिन आयोजन में रामानंदाचार्य देवेही बल्लभाचार्य महाराज, सीतारामदास महाराज (रामेश्वरम), मुनिशरण दास महाराज (उज्जैन), रामकृपा दास महाराज (भिवानी, हरियाणा), ईश्वरदास महाराज सहित विभिन्न आश्रमों से जुड़े संत-महात्माओं के शामिल होने की जानकारी आमंत्रण- पत्र में दी गई है।
6 को विशाल भंडारा
नौ दिवसीय आयोजन का समापन 6 दिसंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान में चारों वेद, 6 शास्त्र, 18 पुराण, 108 उपनिषद, 10 स्मृतियां, 108 वाल्मीकीय मूल पाठ और 108 श्रीरामचरित मानस पाठ भी शामिल हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से महायज्ञ एवं संत सम्मेलन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मझगवां की आरपी राइस मिल में बिजली कनेक्शन जांच के दौरान जेई को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने संचालक सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की। संचालक ने विभागीय अधिकारियों पर वसूली और प्रताड़ना के आरोप लगाए।
रामपुर बाघेलान में ऑटोमोबाइल कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस आरक्षक को पकड़वाया। सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित, तीन आरोपियों की तलाश जारी।
सतना एनएचएम में मोबिलिटी सपोर्ट का ठेका नई निविदा के बिना एक्सटेंशन पर चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने के बाद दोबारा पहल नहीं हुई। निजी वाहनों के इस्तेमाल और एक फर्म को लाभ पहुंचाने की आशंका पर सवाल उठे।
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में होटल और धर्मशालाओं का गंदा पानी पहुंचने का मामला एनजीटी पहुंचा। 14 साल से अधूरे एसटीपी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए।
सतना के सनकादिक नगर में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक 1111 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन होगा। नौ दिवसीय आयोजन में देशभर के संत शामिल होंगे और प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
सतना जिला पंचायत की बैठक में डीएमएफ राशि के आवंटन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आए। विकास में भेदभाव के आरोपों पर सदस्यों ने धरना दिया और छह सदस्य बैठक छोड़कर बाहर निकले।