सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई और कामकाजी महिलाओं के लिए PPP मोड पर हॉस्टल बनाने के निर्देश दिए। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

भोपाल । स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, लेकिन मैदानी स्तर पर कोताही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
यह निर्देश उन्होंने सोमवार को मंत्रालय में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि जिन औद्योगिक क्षेत्रों में महिला कर्मचारियों की संख्या अधिक है, वहां पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर 'वर्किंग वुमेन हॉस्टल' बनाने की कार्ययोजना तैयार की जाए। बैठक में बताया गया कि देवास, नर्मदापुरम, झाबुआ और सिंगरौली में हॉस्टल का निर्माण शुरू हो चुका है।
इसके साथ ही, संकटग्रस्त महिलाओं की मदद के लिए पांढुर्णा, मऊगंज, मैहर, पेटलावद (झाबुआ), इंदौर के लसूड़िया व सांवेर, और धार के मनावर व पीथमपुर में नए 'वन स्टॉप सेंटर' स्वीकृत किए गए हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन के जरिए अब तक 66 हजार से अधिक बच्चों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है।
बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में 5 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के 9 लाख 28 हजार बच्चों के लिए 'विद्यारंभ समारोह' आयोजित कर उन्हें प्रमाण-पत्र दिए गए, जिससे स्कूलों में उनका प्रवेश आसान हुआ। एमपी के इस अनूठे प्रयास की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है।
आंगनवाड़ी उन्नयन: मध्य प्रदेश ने एक साथ 12 हजार 670 मिनी केंद्रों को मुख्य आंगनवाड़ी के रूप में अपग्रेड कर देश में अग्रणी स्थान बनाया है।
लाड़ली बहना योजना: जनवरी 2024 से मई 2026 तक 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में 47,775 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।
लाड़ली लक्ष्मी योजना: मई 2026 तक 15 लाख 84 हजार बालिकाओं का पंजीयन कर 537 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति बांटी गई है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश पिछले ढाई साल से देश में अव्वल बना हुआ है। योजना के तहत 15 लाख 51 हजार गर्भवती महिलाओं को 798 करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को बीमा योजना का लाभ दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने के लिए स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ निजी अस्पतालों व संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।