इंदौर में पूर्वी आउटर रिंग रोड के खिलाफ किसानों ने अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट घेरा। 1200 किसानों की उपजाऊ जमीन अधिग्रहण का विरोध, जानें क्या हैं किसानों की मांगें।

इंदौर में पूर्वी आउटर रिंग रोड के खिलाफ किसानों ने अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट घेरा
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रस्तावित पूर्वी आउटर रिंग रोड परियोजना के खिलाफ किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। अपनी उपजाऊ जमीन को बचाने के लिए इंदौर, महू, देवास और सांवेर के सैकड़ों किसान अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। विशेष बात यह रही कि किसान अपने साथ खेती और नवाचार के लिए मिले सम्मान के मेडल और शील्ड भी पहनकर आए थे, जिन्हें उन्होंने प्रशासन के खिलाफ विरोध का प्रतीक बनाया।
प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा खुद किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने बगीचे में जमीन पर बैठकर किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया। लगभग पांच घंटे तक चले इस घेराव के दौरान भीषण गर्मी के कारण एक किसान बेहोश भी हो गया, जिसे तुरंत उपचार दिया गया।
किसानों का आरोप है कि सिंहस्थ 2026 के बहाने उनकी आजीविका छीनी जा रही है। किसान नेता गौतम बंटू गुर्जर और संतोष सोनतिया ने कहा:
पर्याप्त विकल्प मौजूद: पूर्वी इलाके में पहले से ही RI-2, RI-3 और बाईपास जैसी 3-4 कनेक्टिंग सड़कें हैं।
अस्तित्व का संकट: इस परियोजना से करीब 1,200 किसानों की उपजाऊ जमीन प्रभावित होगी, जो उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र साधन है।
भूमाफिया को लाभ: किसानों का कहना है कि पश्चिमी आउटर रिंग रोड बनने के बाद पूर्वी रोड की जरूरत नहीं है, यह केवल भूमाफियाओं को फायदा पहुँचाने और कंक्रीट का जंगल बनाने की तैयारी है।
"जब खेती की जमीन ही नहीं बचेगी, तो इन सरकारी मेडल और सम्मान का हम क्या करेंगे? खेती हमारी आत्मा है और सरकार इसे छीनना चाहती है।"
- संतोष सोनतिया, किसान
एडीएम (ADM) रोशन राय ने बताया कि किसान अलाइनमेंट बदलने और बाजार दर से अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं। प्रशासन पिछले 6 महीनों से किसानों के संपर्क में है। जो मुद्दे जिला स्तर पर सुलझ सकते हैं, उन्हें यहीं हल किया जाएगा और अन्य मांगों को राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।
जमीन का बाजार दर के अनुसार उचित मुआवजा।
सर्वे प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता।
स्पष्ट पुनर्वास नीति।
अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसानों की आपत्तियों पर व्यक्तिगत सुनवाई।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह