मध्य प्रदेश में 1 मई से देश की पहली डिजिटल जनगणना का हाउस लिस्टिंग फेज शुरू हो रहा है। मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर 33 तरह की जानकारियां जुटाई जाएंगी। जानें पूरी प्रक्रिया

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भारत की 16वीं और आजादी के बाद की 8वीं जनगणना के लिए मध्य प्रदेश में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। प्रदेश में आगामी 1 मई 2026 से इस महाअभियान के पहले चरण का शंखनाद होने जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस पहले फेज में मुख्य रूप से मकानों के सूचीकरण (House Listing) पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान सरकारी कर्मचारी घर-घर पहुंचकर न केवल मकानों की नंबरिंग करेंगे, बल्कि परिवारों के रहन-सहन से जुड़ी बुनियादी जानकारियों का डेटा भी एकत्र करेंगे।
जिला जनगणना अधिकारी भुवन गुप्ता के मुताबिक, जनगणना की इस विशाल प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से दो चरणों में बांटा गया है। प्रथम चरण, जो मई 2026 में शुरू हो रहा है, पूरी तरह से मकानों की स्थिति और परिवारों के सूचीकरण के लिए समर्पित रहेगा। इसके सफल समापन के बाद, अगले वर्ष दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी, जिसमें प्रदेश की जनसंख्या की वास्तविक और विस्तृत गणना का कार्य किया जाएगा।
इस बार की जनगणना काफी विस्तृत होने वाली है क्योंकि प्रगणक (Enumerators) परिवार के मुखिया से कुल 33 अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी हासिल करेंगे। इसमें मकान की भौतिक स्थिति जैसे दीवार और छत की बनावट से लेकर परिवार में उपलब्ध सुविधाओं तक का ब्योरा शामिल होगा। विशेष रूप से स्वच्छ पेयजल के स्रोत, शौचालय की सुविधा, बिजली और पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता जैसे डेटा जुटाए जाएंगे। साथ ही, डिजिटल युग को देखते हुए इंटरनेट, स्मार्टफोन, टेलीविजन और वाहनों (साइकिल से लेकर कार तक) के मालिकाना हक की जानकारी भी रिकॉर्ड की जाएगी।
जनगणना 2027 के इतिहास में पहली बार कागजी कार्रवाई की जगह पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए 'HLO ऐप' विकसित किया गया है, जिसके जरिए डेटा का रियल-टाइम संकलन होगा। इस बार नागरिकों के लिए 'सेल्फ एन्युमरेशन' (स्व-गणना) की सुविधा भी दी गई है, जिससे वे स्वयं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। पूरे अभियान की पारदर्शिता और निगरानी के लिए 'CMMS वेब पोर्टल' का सहारा लिया जा रहा है।
राजधानी भोपाल में जनगणना के सुचारू संचालन के लिए जिले को 25 जोनों में विभाजित किया गया है। यहाँ 6,000 से अधिक कर्मचारियों की फौज तैनात की गई है, जिसमें शहरी क्षेत्र के लिए 5042 और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 907 प्रगणक अपनी सेवाएं देंगे। एक प्रगणक को औसतन 200 घरों की गणना की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी सहायता और कार्यों की जांच के लिए प्रत्येक 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक (Supervisor) की नियुक्ति की गई है। 15 से 25 अप्रैल तक चलने वाले प्रशिक्षण सत्रों में कर्मचारियों को मकान नंबरिंग की बारीकियों और आम जनता से बेहतर समन्वय के गुर सिखाए जा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया उपचुनाव के बीच जीतू पटवारी और आशुतोष तिवारी की सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने राजनीति में नई मिसाल पेश की है। चुनावी मंच पर दिखी हंसी-मजाक और आपसी सम्मान की अनूठी झलक, पढ़ें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। मोहन सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। मनोहर सिंह मंडलोई पीएचक्यू भेजे गए, सुधीर अग्रवाल टीकमगढ़ और मोती उर रहमान बने श्योपुर के नए एसपी।
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी है। जानिए क्या है UCC का इतिहास, अन्य राज्यों की स्थिति और सीएम मोहन यादव का इस पर क्या कहना है।
इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव गंजबासौदा रेलवे ट्रैक पर मिला। जानिए पूरी घटना और हत्याकांड से जुड़े 5 हैरान करने वाले खुलासे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और उनका स्टाफ शासकीय वाहन व सुरक्षा काफिला सीएम हाउस में छोड़कर तीन इलेक्ट्रिक बसों से सामूहिक रूप से बैठक स्थल पहुंचे।
ड्रग्स और आनलाइन सट्टेबाजी के केस में पुलिस की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में पुलिस ने एक और सटोरिए अमित कौशल को गिरफ्तार किया है। अमित कौशल का संबंध इस केस में पहले ही गिरफ्तार हो चुके आरोपी संजय कौशल से है।
मध्य प्रदेश में कम बारिश और सूखे के संकट को देखते हुए भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्र देव को प्रसन्न करने की लोक परंपरा निभाई।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू करेंगे। सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए उन्होंने मंदिर चंदे के हिसाब के लिए कानूनी लड़ाई का ऐलान किया है।
भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने एथेनॉल के समर्थन में भोपाल में बड़ा बयान दिया। पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने और किसानों की समस्याओं पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
सीधी में तेंदूपत्ता संग्राहकों की 47 करोड़ रुपये से अधिक मजदूरी भुगतान अटका है। एचडीएफसी और एक्सिस बैंक पर भुगतान में देरी के आरोप लगे हैं, जबकि श्रमिक आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं।