कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, श्रमिक विश्राम गृह और बायपास निर्माण का निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को शहर और लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और कार्य में प्रगति लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने जिला अस्पताल के 150 बिस्तरा अस्पताल के निर्माण कार्य, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इलेक्ट्रिक पोल की शिफ्टिंग, मेडीकल कॉलेज के निर्माणाधीन 650 बिस्तरा हास्पिटल, श्रमिक विश्राम गृह के निर्माण सहित सतना-मैहर बायपास फोरलेन सड़क और सोहावल मोड़ से जिगनहट मोड़ तक सतना-मैहर सड़क के शेष भाग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, एसडीएम राहुल सिलाड़िया, एलआर जांगड़े, तहसीलदार सौरभ मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी, कार्यो के निविदाकार भी उपस्थित रहे।
मई 2027 तक पूरा होगा 150 बिस्तरा अस्पताल का निर्माण
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि लोक निर्माण पीआईयू द्वारा 32.54 करोड़ रुपए की लागत से 150 बिस्तरा अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। जिसे मई 2027 तक पूरा कर लिया जायेगा। कलेक्टर ने सिविल सर्जन की मांग के अनुरूप नवनिर्मित हो रहे अस्पताल विंग की कनेक्टिविटी पुराने भवन के जिला अस्पताल से किये जाने के निर्देश दिये। सिविल सर्जन ने बताया कि दोनों हास्पिटल भवन एक-दूसरे से जुड़ने पर चिकित्सक और पैरा मेडीकल स्टाफ को रोगियों की चिकित्सा करने में आसानी होगी। कलेक्टर और आयुक्त नगर निगम ने शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण किया और वहां व्यवस्था तथा साफ-सफाई की बारे में जानकारी ली। महाविद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि दो-तीन स्थानों पर कचरा डम्प करते हैं। यहां से प्रति सप्ताह या काल करने पर नगर निगम की टीम कचरा उठा लेती है।
अस्पताल की पार्किंग के लिए भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश
कलेक्टर ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी मेडीकल कॉलेज में 383 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से लोक निर्माण पीआईयू द्वारा निर्मित किये जा रहे 650 बिस्तरा अस्पताल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सतना से संबद्ध बन रहे नवीन चिकित्सालय के संबंध में बताया गया कि अस्पताल का निर्माण 82 हजार 968 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया जा रहा है जिसमें बेसमेंट एक और दो भू-तल सहित 7 तल अतिरिक्त होंगे। भवन का निर्माण नवम्बर 2025 में शुरू किया गया है और निर्धारित 24 माह की समयावधि में नवम्बर 2027 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। कलेक्टर ने अस्पताल की पार्किंग के लिए भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सतना-रीवा मुख्य सड़क से बायपास तिराहे से मेडीकल कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।
100 सीटर विश्राम गृह का भी निरीक्षण
कलेक्टर ने मेडीकल कॉलेज के गेट के पास बाहर बन रहे श्रम विभाग के श्रमिक विश्राम गृह के निर्माण का भी निरीक्षण किया। एसडीओ पीआईयू ने बताया कि 100 सीटर विश्राम गृह की इमारत दो मंजिला बनाई जा रही है जिसमें प्रथम तल में महिला श्रमिकों के लिए 50 सीट और द्वितीय तल में पुरुष श्रमिकों के लिए 50 सीटर विश्राम गृह रहेगा। जिले के श्रमिकों को रुकने, ठहरने और मेडीकल कॉलेज के समीप होने से इलाज के लिए भर्ती होने वाले श्रमिकों के अटेंडर यहां सुविधाजनक रूप से रह सकेंगे। श्रमिक विश्राम गृह का निर्माण 6 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है।
एनएचएआई और संविदाकार के खिलाफ नाराजगी
कलेक्टर ने सतना शहर के प्राचीन जगतदेव तालाब का भी निरीक्षण कर नगर निगम द्वारा की जा रही जलकुंभी सफाई कार्य का अवलोकन किया। आयुक्त नगर निगम ने बताया कि जगतदेव तालाब की साफ-सफाई जनसहयोग के माध्यम से की जा रही है। कलेक्टर ने सतना-मैहर फोरलेन बायपास के निर्माण का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर एसडीओ लोक निर्माण और ठेकेदार के प्रति अप्रसन्नता प्रकट की। बाद में कलेक्टर ने मैहर-सतना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही सड़क के शेष भाग सोहावल मोड़ से जिगनहट मोड़ तक के सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य बंद पाये जाने और अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर एनएचएआई और संविदाकार के प्रति नाराजगी प्रकट की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के सम्पर्क में रहकर कार्य में अपेक्षित प्रगति लाये। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक सोमवार को होने वाली टीएल की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में उपस्थित रहकर जानकारी दे।
कलेक्टर ने दिखाई मानवता
मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के लिए बुधवार को कलेक्टर का काफिला जब उतैली के पास से गुजर रहा था तब अचानक बस के आ जाने की वजह से एक स्कूली बच्चा उतैली निवासी आयुष रवि को मामूली चोट आ गई एवं साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बच्चे को एसडीएम राहुल सिलाड़िया की निगरानी में अस्पताल भिजवाया एवं नगर निगम की गाड़ी से साइकिल बनवाने के निर्देश दिए।
ये कार्य निर्माणाधीन

रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।
सतना में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। आदर्श नगर में झोपड़ियां हटाईं, जबकि नगर निगम सेमरिया चौराहे पर दोबारा कब्जे रोकने निगरानी कर रहा है।
सतना के रामपुर बाघेलान न्यायालय ने ऐरा हत्याकांड में गोविंद बंसल को आजीवन कारावास सुनाया। सह-आरोपी कुसमा बंसल को साक्ष्य मिटाने के मामले में पांच साल की सश्रम कैद मिली, तीसरा आरोपी फरार है।
सतना में एक दिसंबर से धान उपार्जन शुरू होगा। जिले के 71,097 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रशासन को तीन दिन में सत्यापन, खरीदी केन्द्रों पर सुविधाएं और भंडारण सहित भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।
सतना के खेरमाई रोड स्थित जीडी टावर में निर्माण नियमों की अनदेखी पर भवन स्वामी को नोटिस जारी हुआ। वहीं नगर निगम ने 401 अनावश्यक बिजली कनेक्शन काटकर एक माह में 1.25 करोड़ रुपये बचाए।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, श्रमिक विश्राम गृह और बायपास निर्माण का निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह