सतना के रामपुर बाघेलान न्यायालय ने ऐरा हत्याकांड में गोविंद बंसल को आजीवन कारावास सुनाया। सह-आरोपी कुसमा बंसल को साक्ष्य मिटाने के मामले में पांच साल की सश्रम कैद मिली, तीसरा आरोपी फरार है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
पैसों के लेन-देन का विवाद इतना खूनी हो गया कि आरोपियों ने एक व्यक्ति को पत्थरों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया और शव नाले में फेंक दिया। मार्च 2024 में सामने आए इस सनसनीखेज हत्याकांड में करीब ढाई साल बाद न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायालय रामपुर बाघेलान के पीठासीन अधिकारी पंकज यादव ने एसटी क्रमांक 10/2024, शासन विरुद्ध गोविंद बंसल एवं अन्य में मुख्य आरोपी गोविंद बंसल को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, साक्ष्यों के आधार पर सह-आरोपी कुसमा बंसल को भी साक्ष्य मिटाने के अपराध में 5 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया गया है। हत्याकांड का तीसरा आरोपी शैलेन्द्र गोंड अब भी फरार है। मामले में अभियोजन की ओर से एजीपी राजेश कुमार मिश्रा ने प्रभावी पैरवी की। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने और प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों का परीक्षण करने के बाद यह निर्णय सुनाया।
रात में घर से निकला सुबह नाले में मिला लहूलुहान शव
अभियोजन के अनुसार घटना 13-14 मार्च 2024 की दरमियानी रात ग्राम ऐरा की है। फरियादी रामपुर बाघेलान थानांतर्गत ग्राम ऐरा निवासी रामाधीन केवट ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका 40 वर्षीय पुत्र निलेश वर्मा 13 मार्च की रात करीब 11 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि आखिरी बार उसकी बातचीत गोविंद बंसल और शैलेन्द्र गोंड से हुई थी। अगली सुबह 14 मार्च को करीब 10.30 बजे ग्राम ऐरा के भमरहा नाला में निलेश का शव बरामद हुआ। उसके सिर और चेहरे पर पत्थरों से किए गए हमले के गंभीर निशान थे। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका गहरा गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
मुख्य आरोपी को दो धाराओं में सजा, दोनों सजाएं साथ चलेंगी
न्यायालय ने मुख्य आरोपी गोविंद बंसल पिता मुन्ना बंसल को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 5,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर 2 वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा धारा 201 के तहत साक्ष्य मिटाने के अपराध में 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 1,000 रुपये अर्थदंड सुनाया गया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर 6 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। न्यायालय ने दोनों सजाएं साथ-साथ चलाने का आदेश दिया है। सह-आरोपी कुसमा बंसल पति मुन्ना बंसल को भारतीय दंड संहिता की धारा 201 के प्रथम भाग के तहत दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 1,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड जमा नहीं करने पर उसे 6 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। न्यायालय ने उसके जमानत मुचलके भारमुक्त करने के आदेश भी दिए हैं। इस हत्याकांड में आरोपी 23 वर्षीय शैलेन्द्र गोंड पिता स्वर्गीय राकेश गोंड, , अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसके फरार होने के कारण न्यायालय ने उसके संबंध में प्रकरण का निराकरण पृथक से सुरक्षित रखा है।
लेन-देन का विवाद बना हत्या की वजह
विवेचना के दौरान सामने आया कि पैसों के लेन-देन को लेकर निलेश और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में मुख्य आरोपी गोविंद बंसल ने शैलेन्द्र गोंड और कुसमा बंसल के साथ मिलकर निलेश के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को भमरहा नाला में फेंक दिया गया था, ताकि अपराध के साक्ष्य छिपाए जा सकें। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोविंद बंसल और कुसमा बंसल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शैलेन्द्र गोंड फरार हो गया।

रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।
सतना में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। आदर्श नगर में झोपड़ियां हटाईं, जबकि नगर निगम सेमरिया चौराहे पर दोबारा कब्जे रोकने निगरानी कर रहा है।
सतना के रामपुर बाघेलान न्यायालय ने ऐरा हत्याकांड में गोविंद बंसल को आजीवन कारावास सुनाया। सह-आरोपी कुसमा बंसल को साक्ष्य मिटाने के मामले में पांच साल की सश्रम कैद मिली, तीसरा आरोपी फरार है।
सतना में एक दिसंबर से धान उपार्जन शुरू होगा। जिले के 71,097 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रशासन को तीन दिन में सत्यापन, खरीदी केन्द्रों पर सुविधाएं और भंडारण सहित भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।
सतना के खेरमाई रोड स्थित जीडी टावर में निर्माण नियमों की अनदेखी पर भवन स्वामी को नोटिस जारी हुआ। वहीं नगर निगम ने 401 अनावश्यक बिजली कनेक्शन काटकर एक माह में 1.25 करोड़ रुपये बचाए।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, श्रमिक विश्राम गृह और बायपास निर्माण का निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह