सतना में एक दिसंबर से धान उपार्जन शुरू होगा। जिले के 71,097 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रशासन को तीन दिन में सत्यापन, खरीदी केन्द्रों पर सुविधाएं और भंडारण सहित भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा कृषि उत्पादन आयुक्त केसी गुप्ता ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में रीवा, जबलपुर तथा शहडोल संभागों के कमिश्नर, कलेक्टर एवं उपार्जन से जुड़े अधिकारी शामिल रहे। समर्थन मूल्य में धान उपार्जन निर्धारित खरीदी केन्द्रों में 1 दिसम्बर से 20 जनवरी तक किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलों में गत वर्ष की तुलना में धान का बोया गया रकबा घटा है। जिले की औसत धान उपज के आधार पर उपार्जन की अनुमानित मात्रा तय की गई है। सभी कलेक्टर अनुमानित धान उपार्जन के अनुसार भंडारण और परिवहन की समुचित व्यवस्था करें। गोदामों में भंडारित धान को मिलिंग के लिए जारी करके तथा चावल एवं गेंहू को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए जारी करके धान भंडारण के लिए स्थान सुरक्षित करें। जिला स्तरीय उपार्जन समिति की नियमित बैठक करके उपार्जन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की निगरानी करें। प्रत्येक खरीदी केन्द्र में नोडल अधिकारी तैनात कर दें। खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य से जुड़ी तथा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराएं।
एडीएम या सीईओ जिपं होंगे नोडल अधिकारी
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि कलेक्टर्स उपार्जन की निगरानी के लिए एडीएम अथवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी बना दें। नोडल अधिकारी प्रतिदिन उपार्जन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करके समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। खरीदी केन्द्र में चार बड़े इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटे, प्लास्टिक की सिंपल थैलियां, कपड़े की थैलियां, एजेंसी की सील, अनाज के साफ-सफाई की व्यवस्था, बायोमेट्रिक डिवाइस हेल्पडेस्क, नमी जांचने के उपकरण तथा उपार्जित धान के भंडारण की व्यवस्था कराएं। वर्षा से बचाव के लिए अच्छी गुणवत्ता की तिरपाल तथा पानी निकासी की व्यवस्था भी खरीदी केन्द्र में करें। प्रत्येक खरीदी केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं के फोटोग्राफ्स पोर्टल पर अपलोड कराएं। सभी जिलों को उपार्जन के लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध करा दिए गए हैं। इनकी नियमित आपूर्ति होती रहेगी। आवश्यकता होने पर मिलर्स से भी बारदानों की भी व्यवस्था की जाएगी।
पंजीकृत किसानों का तीन दिन में हो सत्यापन
पंजीकृत सभी किसानों का तीन दिन में राजस्व अधिकारी अनिवार्य रूप से सत्यापन करें। सत्यापन न होने पर किसान धान उपार्जन के लिए स्लॉट बुक नहीं कर सकेंगे। गत वर्ष की तुलना में धान के रकबे में रीवा संभाग में 13 प्रतिशत तथा शहडोल संभाग में 16 प्रतिशत की कमी आई है। अन्य जिलों और राज्यों से अवैध धान को किसी भी स्थिति में खरीदी केन्द्रों में न पहुंचने दें। इसके लिए सीमावर्ती मार्गों में जांच नाके लगाएं। किसानों को उपार्जन के बाद धान के गोदाम में पहुंचते ही स्वीकृति पत्र जारी कर तीन दिन की समय- सीमा में भुगतान कराएं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने धान की गुणवत्ता की निगरानी, नियमित रूप से परिवहन तथा भंडारण एवं गोदाम स्तरीय खरीदी केन्द्रों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि जिले में धान उपार्जन के लिए 71 हजार 97 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिले में 1 लाख 4 हजार 368 हेक्टेयर में धान की फसल ली गई है। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, जिला आपूर्ति अधिकारी सम्यक जैन, जिला प्रबंधक नान पंकज बोरसे, सहकारिता सहित तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।
सतना में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। आदर्श नगर में झोपड़ियां हटाईं, जबकि नगर निगम सेमरिया चौराहे पर दोबारा कब्जे रोकने निगरानी कर रहा है।
सतना के रामपुर बाघेलान न्यायालय ने ऐरा हत्याकांड में गोविंद बंसल को आजीवन कारावास सुनाया। सह-आरोपी कुसमा बंसल को साक्ष्य मिटाने के मामले में पांच साल की सश्रम कैद मिली, तीसरा आरोपी फरार है।
सतना में एक दिसंबर से धान उपार्जन शुरू होगा। जिले के 71,097 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रशासन को तीन दिन में सत्यापन, खरीदी केन्द्रों पर सुविधाएं और भंडारण सहित भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।
सतना के खेरमाई रोड स्थित जीडी टावर में निर्माण नियमों की अनदेखी पर भवन स्वामी को नोटिस जारी हुआ। वहीं नगर निगम ने 401 अनावश्यक बिजली कनेक्शन काटकर एक माह में 1.25 करोड़ रुपये बचाए।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, श्रमिक विश्राम गृह और बायपास निर्माण का निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह