सतना के खेरमाई रोड स्थित जीडी टावर में निर्माण नियमों की अनदेखी पर भवन स्वामी को नोटिस जारी हुआ। वहीं नगर निगम ने 401 अनावश्यक बिजली कनेक्शन काटकर एक माह में 1.25 करोड़ रुपये बचाए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में व्यावसायिक भवनों के निर्माण में नियमों की अनदेखी का मामला एक बार फिर सामने आया है। खेरमाई रोड स्थित जीडी टावर में निर्माण संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर नगर पालिक निगम ने भवन स्वामी महेश मलिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निगम के भवन निरीक्षक के विगत दिवस किए गए स्थल निरीक्षण में भवन निर्माण के निर्धारित मानकों का पालन नहीं होना पाया गया। खास बात यह है कि भवन के सामने निर्धारित खुले स्थान पर भी अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया, जबकि दोनों तरफ और पीछे नियमानुसार जरूरी खुली जगह यानी सेटबैक भी नहीं छोड़ी गई। निरीक्षण के दौरान भवन स्वामी की ओर से भवन अनुज्ञा, स्वीकृत नक्शे और भवन में स्थापित लिफ्ट की अनुमति से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इन स्थितियों को नगर निगम ने मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 और मध्यप्रदेश भूमि विकास नियम- 2012 के प्रावधानों के विपरीत माना है।
तीन दिन में देने होंगे दस्तावेज और जवाब
नगर निगम के भवन अधिकारी ने भवन स्वामी को नोटिस जारी कर प्राप्ति के तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसमें भवन निर्माण की अनुमति, स्वीकृत नक्शे की प्रमाणित प्रति, भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज और लिफ्ट स्थापना की अनुमति मांगी गई है। इसके अलावा भवन के सामने, दोनों तरफ और पीछे निर्धारित सेटबैक के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।
जवाब नहीं तो आगे बढ़ेगी कार्रवाई
निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि भवन स्वामी निर्माण की वैधता से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत कर पाते हैं या फिर निगम की जांच में सामने आई अनियमितताओं पर आगे कोई कठोर कार्रवाई होती है।
1 माह में 1.25 करोड़ रुपये की बचत
नगर पालिक निगम ने अनावश्यक विद्युत व्यय पर नियंत्रण कर 1 माह में 1.25 करोड़ रुपये की बचत की है। आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के निर्देश पर नगर निगम के विद्युत विभाग और विद्युत वितरण कंपनी की संयुक्त टीम ने निगम के सभी 864 विद्युत कनेक्शनों का एक-एक कर भौतिक सर्वेक्षण किया। प्रत्येक कनेक्शन की वास्तविक आवश्यकता और उपयोगिता की जांच के बाद 401 अनावश्यक विद्युत कनेक्शन कटवाए गए। काटे गए कनेक्शनों में स्ट्रीट लाइट, निगम भवनों एवं पार्कों से संबंधित 358 तथा पंपों से संबंधित 43 कनेक्शन शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद निगम के दर्ज विद्युत कनेक्शनों की संख्या 864 से घटकर 463 रह गई है। आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने निर्देश दिए कि केवल आवश्यक विद्युत कनेक्शन ही संचालित रखे जाएं और बिजली बिलों की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने अनावश्यक विद्युत व्यय पर नियंत्रण और निगम के वित्तीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया।इस माह हुई बचत के आधार पर नगर निगम को सालाना लगभग 15 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। इससे निगम पर वित्तीय भार कम होगा और शहर के विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

रीवा के ढेकहा तिराहे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। सिग्नल क्षेत्र में ऑटो, बस और मालवाहक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मऊगंज के देवलहा जलप्रपात के पास 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास घायल मिला युवक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 414.17 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में 100 अतिरिक्त बिस्तर, आधुनिक उपकरण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं विकसित होंगी।
रीवा संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने पीएम आवास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे हैं। लापरवाह हितग्राहियों से राशि वसूली और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिंगरौली के जयंत में वाहन विवाद के बाद भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या से तनाव फैल गया। चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। परिजनों के धरने से जयंत-शक्तिनगर मार्ग बाधित रहा और कार्रवाई की मांग तेज हुई।
सतना में एयर स्ट्रिप की लंबाई 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। आदर्श नगर में झोपड़ियां हटाईं, जबकि नगर निगम सेमरिया चौराहे पर दोबारा कब्जे रोकने निगरानी कर रहा है।
सतना के रामपुर बाघेलान न्यायालय ने ऐरा हत्याकांड में गोविंद बंसल को आजीवन कारावास सुनाया। सह-आरोपी कुसमा बंसल को साक्ष्य मिटाने के मामले में पांच साल की सश्रम कैद मिली, तीसरा आरोपी फरार है।
सतना में एक दिसंबर से धान उपार्जन शुरू होगा। जिले के 71,097 किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रशासन को तीन दिन में सत्यापन, खरीदी केन्द्रों पर सुविधाएं और भंडारण सहित भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।
सतना के खेरमाई रोड स्थित जीडी टावर में निर्माण नियमों की अनदेखी पर भवन स्वामी को नोटिस जारी हुआ। वहीं नगर निगम ने 401 अनावश्यक बिजली कनेक्शन काटकर एक माह में 1.25 करोड़ रुपये बचाए।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, श्रमिक विश्राम गृह और बायपास निर्माण का निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह