सतना में बिजली कंपनी की समाधान योजना से अपेक्षित राजस्व नहीं मिलने पर कलेक्टर आज समीक्षा करेंगे। लक्ष्य से दूर वसूली बढ़ाने के लिए अधिकारियों संग बैठक में रणनीति और समन्वय पर जोर रहेगा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बिजली बिल के सरचार्ज माफी को लेकर नवम्बर माह से प्रदेश भर में शुरू हुई समाधान योजना भी दम तोड़ती नजर आ रही है। बकायादारों द्वारा रूचि न लेने के चलते बिजली कंपनी का अपेक्षित राजस्व संग्रह कम हुआ है। ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनी ने 'समाधान' से 'खजाना' भरने की उम्मीद की थी, लेकिन परिणाम निराशाजनक रहे।
घटते राजस्व को बढ़ाने के लिए समाधान योजना को डेढ़ माह का एक्सटेंसन दिया गया है। अब यह योजना 15 मई 2026 को समाप्त होगी। बताया जाता है कि अब इस योजना की मॉनिटरिंग कलेक्टर भी करेंगे। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सोमवार को पहले टीएल में समाधान की प्रगति समीक्षा करेंगे। इसके बाद सभी बिजली कंपनी के अधिकारियों की शाम 5 बजे से बैठक लेंगे, जिसमें सभी बिजली अफसरों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
लक्ष्य की पूर्ति के लिए समन्वय पर जोर
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अजय गुप्ता ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व वसूली में आ रही अड़चनों के लिए वे कलेक्टर से चर्चा करें। उन्होंने कहा कि स्थनीय प्रशासन के सहयोग से ही राजस्व वसूली को और प्रभावी बनाया जा सकता है वहीं मई के लक्ष्य की पूर्ति भी की जा सकती है। जानकारों ने बताया कि कलेक्टर ने भी बिजली अधिकारियों से सहयोग की बात कही है।
जनप्रतिनिधि डाल रहे अड़चन
बिजली सूत्रों ने बताया कि राजस्व वसूली में सबसे बड़ी अड़चन यहां के जनप्रतिनिधि और रसूख नेता बन रहे हैं। इनके लिए भी कुछ नियम कायदे कलेक्टर को बनाने चाहिए ताकि राजस्व में बढ़त हो। बताया जाता है कि जैसे ही बिजली कंपनी द्वारा बकायादारों से राजस्व वसूली के खिलाफ कनेक्शन विछेदन या अन्य प्रकरण की कार्रवाई की जाती है, बकायादारों को बचाने जनप्रतिनिधि का फरमान जारी हो जाता है और राजस्व की कार्रवाई वहीं धरी की धरी रह
जाती है।
39 हजार उपभोक्ताओं ने जमा किया 43 करोड़
नवम्बर माह से शुरू हुए समाधान योजना में अब तक 39 हजार उपभोक्ताओं द्वारा 43 करोड़ रुपए का राजस्व जमा किया गया है। जबकि सतना वृत्त अन्तर्गत लक्ष्य 445 करोड़ रुपए का है। बकाया गया कि 2 लाख 53 हजार 96 उपभोक्ताओं को इस योजना अन्तर्गत चिन्हित किया गया है, जिनसे 445 करोड़ 64 लाख रुपए का राजस्व वसूलना बाकी है। सरकार द्वारा समाधान योजना को 15 मई 2026 तक बढ़ा दिया गया है लेकिन लक्ष्य अभी भी दूर है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के एमडी द्वारा सतना वृत्त को 15 अपै्रल तक 77 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है जो कि चुनौतीपूर्ण है।
न्यायालय मेें 35 सौ प्रकरण विचाराधीन, जल्द हो कार्रवाई
बिजली से जुड़े जानकारों ने बताया कि सतना-मैहर जिले में विद्युत अधिनियम 135 एवं 138 के तहत 3500 उपभोक्ताओं के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। बैठक में इस मसले पर भी चर्चा होगी। बिजली अधिकारियों द्वारा सबसे पहला पक्ष यह रखा जाएगा कि न्यायालयीन प्रकरणों में वारंट जारी कर पुलिस के सहयोग से बकायादारों को पकड़ा जाए और उनसे राजस्व वसूला जाए। वहीं दूसरी मांग खाता नम्बर लेने की कही जाएगी। अधिकारियों द्वारा कलेक्टर से अनुरोध किया जाएगा कि संबंधित बकायादार का शीर्ष बैंक मैनेजर द्वारा खाता नम्बर सरलता से उपलब्ध कराया जाए। ताकि बकायादार का खाता सीज कराने की कार्रवाई की जा सके। देखना यह बाकी होगा कि सोमवार की बैठक के बाद 'समाधान' किस ओर करवट लेती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।