सीधी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ है। बेटे ने महज पांच हजार रुपये की सुपारी देकर अपने पिता की हत्या करवाई। पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
आपने एक पुरानी फिल्म का गाना जरूर सुना होगा- आज के इस इंसान को ये क्या हो गया...इसका पुराना प्यार कहां पर खो गया...।
इसकी बाकी पंक्तियां भी वर्तमान परिवेश में हर तरफ गाहे-बगाहे चरितार्थ होती हुई देखी जाती हैं। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली अंधी हत्या का जब खुलासा हुआ तो हर सुनने और देखने वाले की नजरों में बाप और बेटे का रिश्ता शर्मसार हो गया। इस अंधी हत्या के खुलासे में जो बात सामने निकलकर आई है उसमें बेटे ने 5000 रुपये देकर अपने ही पिता की हत्या की सुपारी दे रखी थी, इस हत्याकांड के बाद अंतत सीधी पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया और इस मामले के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
विवेचना में हुआ सनसनीखेज खुलासा : पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच, घटनास्थल निरीक्षण एवं संदिग्धों से गहन पूंछताछ के दौरान हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि मृतक का पुत्र कमलभान अगरिया अपने पिता के व्यवहार एवं आए दिन होने वाले विवादों से परेशान था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने परिचित रबी सिंह गोंड को अपने पिता की हत्या करने के लिए 5000 रुपए देने की बात कही। पूर्व नियोजित योजना के तहत दिनांक 16 मई 2026 की रात्रि में आरोपियों ने मृतक को घर से बाहर बुलाकर डंडों एवं खूंटे से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर जंगल स्थित सूखे कुएं में फेंक दिया गया तथा पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव में आग लगाकर झाडि?ों से ढंक दिया गया। हत्या के बाद आरोपी कमलभान द्वारा आरोपियों को मोबाइल ट्रांजेक्शन के माध्यम से 5000 रुपये की राशि भी दी गई।
क्या है पूरा मामला
जिले के थाना मझौली में पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बेटे ने 5 हजार रुपये की सुपारी देकर पिता की हत्या कराई थी। पुलिस के अनुसार 19 मई 26 को फरियादी रघुवर अगरिया पिता रामावतार अगरिया उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बरमानी थाना मझौली द्वारा सूचना दी गई कि उसके बड़े भाई राजभान अगरिया 16 मई की रात्रि से लापता हैं। तलाश के दौरान ग्राम करमाई पड़ोहर टोला के जंगल स्थित सूखे कुएं से दुर्गंध आने पर अंदर जला हुआ शव दिखाई दिया। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी मझौली पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे एवं वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सीधी संतोष कोरी स्वयं घटनास्थल पहुंचे, मौके का निरीक्षण किया तथा मृतक के परिजनों से पूछताछ कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी मझौली द्वारा एफएसएलए फिंगरप्रिंट एवं अन्य विशेषज्ञ टीमों को मौके पर बुलवाकर घटनास्थल से आवश्यक वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित कराए गए। मौके पर कुएं के अंदर एक जला हुआ शव कंकाल अवस्था में मिला। शव के सिर पर कपड़ा बंधा हुआ था तथा शव को झाडि?ों से छिपाने का प्रयास किया गया था। मृतक की पहचान राजभान अगरिया पिता रामावतार अगरिया उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम करमाई पड़ोहर टोला थाना मझौली जिला सीधी के रूप में हुई। शव परीक्षण रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट, फ्रैक्चर एवं जलाने के साक्ष्य पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। थाना मझौली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण के खुलासे में थाना प्रभारी मझौली उनि विशाल शर्मा की टीम एवं अन्य पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही, जिनके सतत प्रयासों एवं सूक्ष्म विवेचना के परिणामस्वरूप अंधी हत्या का सफल खुलासा संभव हो सका।
गिरफ्तार हुए हत्या में शामिल 10 आरोपी
मझौली पुलिस ने विवेचना में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रबी सिंह गोंड पिता स्व. लक्ष्मण सिंह गोंड निवासी करमाई टोला पड़ोहर, कमलभान अगरिया पिता स्व. राजभान अगरिया निवासी करमाई पड़ोहर टोला, राजगोपाल सिंह गोंड उर्फ दादू सिंह पिता शिवबालक सिंह निवासी अतरैला, चंद्रबली सिंह उर्फ छोटू पिता रामप्रसाद सिंह गोंड निवासी पहोडर टोला करमाई, ज्ञानेन्द्र सिंह उर्फ राहुल सिंह पिता अर्जुन सिंह निवासी ग्राम छूही, नीरज सिंह उर्फ राहुल पिता रामबहोर सिंह निवासी ग्राम पिपराही, नीरज सिंह गोंड उर्फ किशन उर्फ रामजनम पिता शंकर सिंह गोंड निवासी ग्राम भूसीर्डोल हाल निवास ननिहाल, अजय प्रताप सिंह उर्फ रोतिल सिंह गोंड पिता रामलाल सिंह गोंड निवासी ग्राम करमाई पड़ोहर टोला, रिंकू उर्फ ललवा कोल पिता मनबहोर कोल निवासी करमाई पड़ोहर टोला, शनी सिंह उर्फ प्रकाश सिंह पिता स्व. लक्ष्मण सिंह गोंड निवासी करमाई टोला पड़ोहर थाना मझौली शामिल हैं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसपी सीधी संतोष कोरी ने कहा कि जघन्य अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मझौली पुलिस ने अत्यंत गंभीर एवं अंधे हत्या प्रकरण का खुलासा कर उत्कृष्ट कार्य किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।