सतना की 12वीं छात्रा तोषी गौतम ने 365 वैज्ञानिकों पर आधारित अनोखा ‘साइंटिस्ट ऑफ द डे’ कैलेंडर बनाकर विज्ञान को रोजमर्रा से जोड़ा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विज्ञान को किताबों से बाहर निकालकर रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ने का प्रेरक प्रयास यहां के सरकारी विद्यालय की एक छात्रा ने कर दिखाया है। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1, सतना की कक्षा 12 की छात्रा तोषी गौतम ने जनवरी से दिसंबर तक पूरे साल के लिए ‘साइंटिस्ट ऑफ द डे’ नाम से एक अनोखा वैज्ञानिक कैलेंडर तैयार किया है। इस कैलेंडर में साल के 365 दिनों के लिए 365 वैज्ञानिकों को स्थान दिया गया है, जिनके जन्मदिवस, वैज्ञानिक योगदान और मानव समाज पर पड़े प्रभाव को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है।
क्यों खास है यह कैलेंडर
यह कैलेंडर सिर्फ तारीखें बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि विज्ञान के इतिहास को दिन-प्रतिदिन समझने का अवसर देता है। हर पन्ने पर संबंधित वैज्ञानिक का संक्षिप्त परिचय, उनके प्रमुख शोध, खोज या सिद्धांत और आज के दौर में उनकी उपयोगिता को रोचक अंदाज में समझाया गया है। यही वजह है कि यह कैलेंडर विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और विज्ञान में रुचि रखने वाले आम पाठकों के लिए भी उपयोगी साबित हो रहा है।
यह भी पढ़ें: दावा : 5.24 लाख करोड़ की 101 परियोजनाओं पर काम जारी, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान
विज्ञान सीखने की प्रक्रिया
इस परियोजना को आकार देने में डॉ. रामानुज पाठक, उच्च माध्यमिक शिक्षक (रसायन विज्ञान), सतना का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। उनके निर्देशन में तथ्यों की शुद्धता, भाषा की स्पष्टता और प्रस्तुति की आकर्षक शैली पर विशेष ध्यान दिया गया। परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और यह संदेश देना है कि विज्ञान किसी एक दिन का विषय नहीं, बल्कि हर दिन सीखने की प्रक्रिया है।
हर वैज्ञानिक है विशेष
कैलेंडर की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसमें विदेशी वैज्ञानिकों के साथ-साथ भारतीय वैज्ञानिकों को भी समान महत्व दिया गया है। भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, गणित, खगोल विज्ञान और चिकित्सा जैसे विभिन्न विषयों के वैज्ञानिकों को शामिल कर इसे बहुविषयक रूप दिया गया है।
यह भी पढ़ें: 'श्री महाकाल महोत्सव' का भव्य आगाज: आध्यात्म और आधुनिकता के संगम से स्वर्ग के समान सजी अवंतिका
जिज्ञासा ने दी प्रेरणा
शैक्षिक नजरिए से यह कैलेंडर स्कूलों की प्रार्थना सभा, विज्ञान क्लब, विशेष कक्षाओं और प्रदर्शनियों में उपयोगी साधन बन सकता है। तोषी गौतम का यह प्रयास साबित करता है कि सही मार्गदर्शन और जिज्ञासा हो, तो स्कूल स्तर पर भी नवाचार और गुणवत्ता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया जा सकता है।
आमने-सामने
स्टार समाचार: क्यों जरुरी माना जाय यह कैलेंडर?
तोषी : विज्ञान अथाह है उसे समेटा गया है इन वैज्ञानिकों की खोज के पीछे की बात जानने के लिए, बस यही खास है।
स्टार समाचार: कहां से खोजा और कितना समय लगा?
तोषी : यह पढ़ाई के साथ-साथ करना बढ़िया रहा। पूरे 365 डेज ही लगे। हर दिन नहीं खोज, प्रिपरेशन के लिए भी बेहतर।
स्टार समाचार: समाज के लिए कितना उपयोगी है यह कैलेंडर ?
तोषी : समाज का मुझे नहीं पता लेकिन विद्यार्थियों के लिए यह विज्ञानियों जानने का बेहतर माध्यम बनेगा। और यही विद्यार्थी तो समाज बनाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।