ईरान-इजराइल युद्ध के 12वें दिन ईरान ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी टेक कंपनियों के डेटा सेंटर भी ईरान के निशाने पर हैं।
TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग के साथ बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वोटर लिस्ट में हेरफेर और अलोकतांत्रिक व्यवहार का दावा किया
रीवा जिले में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य समाप्त हो गया है। 13.90 लाख मतदाताओं में से करीब 85 हजार 533 मतदाता नहीं मिल पाए, जिनके फार्म जमा नहीं हुए। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
भोपाल निर्वाचन शाखा ने SIR अभियान के तहत 4.38 लाख 'अनकलेक्टेबल' मतदाताओं की पहचान की है। 23 दिसंबर को नई सूची जारी होगी। जानें अपनी विधानसभा का हाल।
भारत चुनाव आयोग के कराए गए एसआईआर के बाद देर रात पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या में 7.6 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
दिल्ली की रामलीला मैदान रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आत्मविश्वास खोने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। खड़गे और प्रियंका गांधी ने भी संविधान को बचाने और लोकतंत्र की रक्षा की अपील की।
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के 'वोट चोरी' और 'SIR' पर झूठे दावों का खंडन किया। उन्होंने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और ऐतिहासिक 'वोट चोरी' की घटनाओं पर बात की।
शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा। राहुल गांधी ने RSS पर ED, CBI, IB और चुनाव आयोग को नियंत्रित करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने SIR को NRC से जोड़ा।
भारत चुनाव आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सभी जिलों में एसआईआर प्रक्रिया तेजी से करवा रहा है। दिन में तीन बार कलेक्टरों से रिपोर्ट तलब की जा रही है। चार नवंबर से एसआईआर का कार्य शुरू हुआ था, जिसका प्रारूप परिणाम 16 दिसंबर को प्रकाशित होगा।
एमपी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में वोटर लिस्ट में धांधली (SIR) के खिलाफ भोपाल में CEO ऑफिस का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।






















