दतिया उपचुनाव के लिए मतदान में जिले के दो लाख 20 हजार 410 मतदाता आज वोट डाल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दतिया विधानसभा के मतदाताओं को ढाई साल बाद ही दोबारा प्रतिनिधि चुनने का मौका इस उपचुनाव के कारण मिल रहा है।

LIVE 05:05 PM
LIVE 04:00 PM
LIVE 01:00 PM
LIVE 11:00 PM
LIVE 09:00 PM
दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग, सुबह 9 बजे तक 12.94% मतदान

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट पर गुरुवार यानी आज उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6.00 बजे तक चलेगी। उक्त तीनों राज्यों में सबसे ज्यादा हॉट सीट मध्यप्रदेश की दतिया मानी जा रही है। दतिया विधानसभा सीट पर जारी मतदान में दो घंटे का वोटर टर्नआउट जारी हुआ है, जिसके हिसाब से अब तक 16.33 फीसदी मतदाताओं ने वोट किया है। सुबह 10 बजे तक जारी यह आंकड़ा संतोषजनक माना जा रहा है। उम्मीद है कि शाम 6.00 बजे तक भारी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीनों राज्यों की तीन अहम विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। तीनों सीटों पर हो रहे चुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आएंगे।
बांकीपुर में सुबह बजे तक 6.70 फीसदी वोटिंग
बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले बुधवार को राजधानी पटना में राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया। जन सुराज के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में पार्टी के सूत्रधार एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रशांत किशोर (पीके) देर रात सीधे जक्कनपुर थाना पहुंच गए। उथाने में पुलिस अधिकारियों और प्रशांत किशोर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि बांकीपुर में सुबह 10 बजे तक 6.70 फीसदी वोटिंग हुई है। यहां मुख्य लड़ाई राजद, भजपा और जनसुराज के बीच मानी जा रही है।
बांकीपुर विस उपचुनाव से पहले सियासी बवाल
पटना के थाने में पुलिस और पीके में नोकझोंक
कार्यकर्ताओं की हिरासत पर पुलिस से की बहस
पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया
बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में तनाव बढ़ा
दतिया उपचुनाव के लिए मतदान में जिले के दो लाख 20 हजार 410 मतदाता आज वोट डाल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दतिया विधानसभा के मतदाताओं को ढाई साल बाद ही दोबारा प्रतिनिधि चुनने का मौका इस उपचुनाव के कारण मिल रहा है। दतिया विधानसभा में एक लाख 16 हजार 116 पुरुष व एक लाख चार हजार 284 महिला तथा 10 अन्य मतदाता शामिल हैं। दतिया उपचुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस से प्रत्याशी घनश्याम सिंह अपना भाग्य आजमा रहे हैं। आसपा से दामोदर यादव चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव का परिणाम तीन अगस्त को घोषित किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने सुबह नौ बजे तक हुए मतदान प्रतिशत को लेकर जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक दतिया में सुबह 9:30 बजे तक 14.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
पहले मतदान, फिर जलपान- सीएम

दतिया उपचुनाव के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यदाव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर उन्होंने कहा कि दतिया विधानसभा के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका वोट दतिया के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत लोकतंत्र की नींव है। मत देकर विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें। साथ ही उन्होंने लिखा है पहले मतदान करिए फिर जलपान करिए।
विधानसभा क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटा गया
आज दतिया अपने भविष्य का निर्णय करेगा

दतिया उपचुनाव में मतदान के बीच जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा कि आज केवल मतदान नहीं होगा, दतिया अपने भविष्य का निर्णय करेगा। यह चुनाव दतिया के सम्मान, स्वाभिमान, सार्थक भविष्य और विकास का चुनाव है। जन-जन का एक-एक वोट यह तय करेगा कि जनता की आवाज बुलंद होगी या सत्ता का अहंकार।
दतिया अब तक में कैसा रहा मतदान
दतिया विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में अभी तक का सर्वाधिक 80.20 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड बना था। यह 1957 के बाद का सर्वाधिक था। सबसे कम मतदान 1957 में 41.51 प्रतिशत हुआ था। पिछले तीन लोकसभा चुनाव को देखें तो दतिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम रहा। 2024 के लोकसभा चुनाव में दतिया में 66.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। जाहिर है स्थानीय उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं के लिए मतदाताओं को घरों से निकाल कर मतदान केंद्र तक लाना सबसे चुनौतीपूर्ण होगा। जागरूक मतदाता का यह दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का जरूर उपयोग करे। विश्व के कई देशों में मत डालना अनिवार्य है। फिर भी देश के साथ मध्य प्रदेश में मतदाताओं में जागरूकता आई है और अब पहले की अपेक्षा अधिक मतदान होने लगा है।
दतिया विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत
| चुनाव वर्ष | मतदान (%) |
|---|---|
| 1957 | 41.51 |
| 1962 | 55.59 |
| 1972 | 62.79 |
| 1977 | 60.16 |
| 1980 | 52.54 |
| 1985 | 50.25 |
| 1990 | 60.60 |
| 1993 | 63.44 |
| 1998 | 63.36 |
| 2008 | 73.31 |
| 2013 | 75.31 |
| 2018 | 77.20 |
| 2023 | 80.20 |
खबर अपडेट की जा रही है....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।