सतना में सीवर लाइन के बाद हुए रोड रेस्टोरेशन की गुणवत्ता पहली बारिश में ही उजागर हो गई। स्टेशन रोड पर सड़क धंसने से निर्माण कार्य, निगरानी व्यवस्था और जिम्मेदार एजेंसियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में सीवर लाइन डालने का काम जिस मंद गति से हो रहा है रोड रेस्टोरेशन के कार्य में भ्रष्टाचार ओर गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ उतनी ही तेजी के साथ हो रहा है। पिछले 9 सालों से शहर में चल रहे सीवर लाइन डालने का काम कब पूरा होगा यह तो नगर निगम के जिम्मेदार बता नहीं पा रहे लेकिन उनकी देखरेख और पीडीएमसी की मॉनीटरिंग में चल रहे रोड रेस्टोरेशन के कार्य में सीवर लाइन के काम में बरती जा रही गुणवत्ता की पोल खोल दी है। एकतरफ सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम हो रहा है तो दूसरी तरफ वही मरम्मत का कार्य धंस भी रहा है।
कुछ ऐसा ही मामला स्टेशन रोड में बिहारी चौक और पीडबल्यूडी आफिस ेके पहले देखने में आया। गौरतलब है कि यहां लगभग एक माह पहले ही रोड रेस्टोरेशन का कार्य कराए जाने के बाद सड़क में डामरीकरण का कार्य कराया गया था लेकिन रेस्टोरेशन और डामरीकरण का यह कार्य पहली बरसात भी नहीं झेल पाया और सड़क धंस गई। रेस्टोरेशन के कार्य व सड़क निर्माण में किस कदर गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ हो रहा है और जिम्मेदार सिर्फ मूकदर्शक बने हुए हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जयस्तम्भ चौक से लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय तक की सड़क दो जगहों पर तो धंसी ही है साथ ही शहर में कई अन्य स्थानों पर भी सड़क में गडढे पहली बरसात में ही नजर आने लगे हैं जबकि यहां पर सड़कों का निर्माण और मरम्मतीकरण का कार्य हाल ही में कराया गया था।
व्यापारियों ने लगाया स्मार्ट सिटी का बोर्ड
स्टेशन रोड में सड़क धसने से लोग हादसे का शिकार न हो इसको लेकर व्यापारियों ने एक तरफ जहां जागरुकता दिखाते हुए बोर्ड लगाया है वहीं उस तख्ती में स्मार्ट सिटी सतना, खतरा लिखा है वैसे तो यह लोगों को हादसे से सचेत करने का एक माध्यम है लेकिन इसके जरिए व्यापारियों ने नगर निगम की कार्यशैली और गुणवत्ता विहीन कार्य का अपना आक्रोश भी (व्यंग्य) जाहिर किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।