मैहर जनपद पंचायत में 111 अपात्र व्यक्तियों को फर्जी तरीके से बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने का मामला सामने आया है। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद छह अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
क्या पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का सबूत है? विदेश मंत्रालय के ताजा बयान और बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के संदर्भ में जानें भारतीय नागरिकता के कानूनी दस्तावेज और नियम।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के SC जाति प्रमाण पत्र विवाद को हाई लेवल कास्ट स्क्रूटनी कमेटी को भेजा। 60 दिन में होगा फैसला। जानिए क्या है पूरा मामला और कांग्रेस के आरोप।
सतना जिला अस्पताल में कान की विकलांगता जांच के लिए जरूरी बेरा टेस्ट मशीन पिछले 5 साल से खराब पड़ी है। इसी कारण मरीजों को विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए जबलपुर या अन्य हायर सेंटर भेजा जा रहा है। हाल ही में एक बच्चे का मामला सामने आने पर परिजनों और डॉक्टरों के बीच विवाद भी हुआ।
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने समय-सीमा बैठक में स्पष्ट किया कि यदि कोई प्राधिकृत अधिकारी विसंगतिपूर्ण प्रमाण-पत्र जारी करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, रेल प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों को शीघ्र राशि वितरण और लंबित शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने गांधी मेडिकल कॉलेज की भर्ती प्रक्रिया को अवैध मानते हुए नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। कोर्ट ने झूठा हलफनामा पेश करने के लिए पूर्व डीन सलिल भार्गव पर ₹2 लाख का जुर्माना भी लगाया। जानें इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
सतना जिले के उचेहरा तहसील से एक व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र जारी हुआ, जिसमें वार्षिक आय शून्य रुपए दर्शाई गई। इसे सोशल मीडिया पर भारत का सबसे गरीब आदमी बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और दूसरा प्रमाण पत्र जारी किया गया। इससे पहले कोठी तहसील में भी 3 रुपए की सालाना आय वाला प्रमाण पत्र जारी हो चुका है, जिससे सरकारी रिकॉर्ड की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं।
मैहर जिला बनने के बावजूद यहां का जिला अस्पताल सुविधाओं से वंचित है। दिव्यांग मेडिकल बोर्ड की साप्ताहिक बैठक बंद कर मासिक कर दी गई है, जिससे सैकड़ों दिव्यांगों और छात्रों को योजनाओं व शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जुलाई को लाड़ली बहना राशि, अगस्त में ₹250 अतिरिक्त सहायता की घोषणा की। बताया कि BRTS हटाने से हादसों में 70% कमी आई और JNU ने भी MP के 'कुलगुरु' मॉडल को अपनाया। जानें ग्लोबल निवेश, गुरु पूर्णिमा कार्यक्रमों और अन्य प्रमुख निर्णय।
पन्ना में एक महिला ने अपने जीवित पति को कागजों में मृत बताकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और प्रेमी से विवाह कर लिया। जानें पूरा मामला।






















