मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने यूसीसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में यूसीसी लागू होने के बाद विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और पारिवारिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानूनी व्यवस्था होगी।

यूसीसी पर साढ़े तीन करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों से लिए गए सुझाव
इंदौर में डबल डेकर ब्रिज की एक लेन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट पहुंचकर सीएम का माना आभार
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने यूसीसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में यूसीसी लागू होने के बाद विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और पारिवारिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानूनी व्यवस्था होगी। इस कानून का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप सभी वर्ग के नागरिकों को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करना है। प्रदेश सरकार ने यूसीसी लागू करने की प्रक्रिया में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की है। राज्यभर में करीब दो महीने तक एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 3.5 करोड़ से अधिक लोगों से सीधा संपर्क कर उनके सुझाव और राय दर्ज की गई। डॉ. यादव ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों से मिला सकारात्मक समर्थन यह दर्शाता है कि लोग समानता और न्याय आधारित व्यवस्था चाहते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि यूसीसी का मकसद किसी विशेष वर्ग को प्रभावित करना नहीं, बल्कि कानून प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और न्यायसंगत बनाना है।
यूसीसी ऐतिहासिक कदम
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाबरा रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी जहां हर नागरिक को समान अवसर और अधिकार मिलें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आज उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है और यूससी उसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
इंदौर को मिली सौगात
यूसीसी पर चर्चा से पहले सीएम ने इंदौर के बहुप्रतीक्षित डबल डेकर ब्रिज की एक लेन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को आधुनिक इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतरीन नमूना बताया। उन्होंने कहा कि यह ब्रिज इंदौर की तेजी से बढ़ती यातायात समस्याओं को हल करने में बेहद मददगार साबित होगा।
प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने यूसीसी और डबल डेकर ब्रिज जैसी बड़ी पहलों को प्रदेश के विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने इंदौर और संपूर्ण मध्यप्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार का अंतिम लक्ष्य विकास, सुशासन और समान अवसरों के जरिए मध्यप्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
यूसीसी को मिला व्यापक जनसमर्थन
वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर आगमन पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों तथा अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अधिकार और समान न्याय उपलब्ध कराना है। यह व्यवस्था संविधान की मूल भावना के अनुरूप सामाजिक समरसता, समानता और न्याय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सतना के ताला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ। पति, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, जबकि जेठ की तलाश जारी है।
चित्रकूट क्षेत्र में खेत जोतने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हुए। पुलिस ने पीछा कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सतना जिले में जून माह के आंगनवाड़ी खाद्यान्न का केवल 27 प्रतिशत उठाव दर्ज हुआ। जुलाई के तीन सप्ताह बाद भी 73 प्रतिशत आवंटन लंबित है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना नगर निगम और राजस्व विभाग ने कृपालपुर स्थित मुक्तिधाम मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाया। उतैली क्षेत्र में भी जेसीबी से कार्रवाई कर सार्वजनिक रास्ता मुक्त कराया, जिससे नागरिकों को राहत मिली।
मैहर कलेक्टर ने सरकारी विद्यार्थियों के लिए नीट-जेईई कोचिंग शुरू करने की घोषणा की। सीएम हेल्पलाइन, फार्मर रजिस्ट्री और राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
सतना कृषि उपज मंडी में सुरक्षा व्यवस्था, निजी एजेंसी की तैनाती, नाकेदार की अनुपस्थिति और चक्रपद्धति के उल्लंघन पर गंभीर सवाल उठे हैं। वायरल वीडियो ने लापरवाही और जवाबदेही की बहस तेज कर दी।
सतना जिला अस्पताल में जहरीले सांप के डसने के बाद 12 दिन वेंटिलेटर पर रहे दो मासूम स्वस्थ हुए। डॉक्टरों ने केक काटकर नई जिंदगी का जश्न मनाया और समय पर इलाज का संदेश दिया।
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने यूसीसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में यूसीसी लागू होने के बाद विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और पारिवारिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानूनी व्यवस्था होगी।
मध्यप्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र भारी हंगामे और राजनीतिक खींचतान के बीच निर्धारित समय से दो दिन पहले यानी महज तीन दिन में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। पूरे सत्र के दौरान बेरोजगारी, शिक्षा, वित्तीय प्रबंधन और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
मध्यप्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी है और तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। इस फैसले के साथ ही बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह