मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में नेमावर रोड पर देर रात बारातियों की एक कार भूसे से भरे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चारलोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोगों के घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोगों के घायल हो गए।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में नेमावर रोड पर देर रात बारातियों की एक कार भूसे से भरे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोगों के घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास उस वक्त हुआ जब दुल्हन को लेकर लौट रही बारात की गाड़ी आयशर वाहन से जा टकराई। इसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और अंदर मौजूद चार लोगों की मौत हो गई। घटना बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और रास्ते से गुजर रहे लोगों ने वाहन में से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

आष्टा से बारात लौट रही थी
तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हुई। मृतकों के परिजन के मुताबिक वे आष्टा से शादी समारोह के बाद लौट रहे थे। आगे चल रहे ट्रक में भूसा भरा था। ड्राइवर तेज रफ्तार से चला रहा था।
कार के उड़ गए परखच्चे
ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास उसने एक गाड़ी को ओवर टेक किया था। इस बीच अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रही कार (क्वालिस- एमपी35-डी-0363) का ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया और वह पीछे से आयशर ट्रक (एमपी 41- जीए-0949) में जा घुसी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए।
एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के मुताबिक हादसे में इरफान (24) पिता अशफाक, आरिस (20) पिता साजिद और फरहान (19) पिता जावेद मेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरफाद (23) पिता रईस खान ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।
चीख-पुकार मची
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम किया। कुछ लोगों ने जिम्मेदार वाहन में आग लगाने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
समझाइश के बाद शांत हुआ मामला
सूचना मिलते ही खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। परिजन के हंगामे के बीच पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति शांत कराई और यातायात बहाल किया। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने कहा- परिजन के आरोपों पर ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर जांच की जाएगी। घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।